Samachar Nama
×

हिप्र में शीतकालीन खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा: गोविंद सिंह ठाकुर

केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों के साथॉ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में भाग लेते हुए हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलों के विकास के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया’ में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के
हिप्र में शीतकालीन खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा: गोविंद सिंह ठाकुर

केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों के साथॉ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में भाग लेते हुए हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलों के विकास के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया’ में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और बच्चों में खेल गतिविधियों की ओर रूझान बढ़ा है। ‘वन स्टेट वन स्पोटर्स’ के तहत राज्य में मुक्केबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा, “प्रदेश में शीतकालीन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं से भी विचार विमर्श किया जाएगा। हिमाचल में साइकिलिंग की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश में नए साइकिलिंग ट्रैक्स भी चिन्हित किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “कोरोना महामारी के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं होने की स्थिति में राज्य में खेलों से जुड़ी अधोसंरचना का सु²ढ़ीकरण किया जा रहा है। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी खेल परिसर की तर्ज पर शिमला में अन्य खेल परिसर स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।”

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story