Samachar Nama
×

राहुल गांधी फिर से बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर फिर से राहुल गांधी की वापसी के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अप्रैल के महीने में कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन इस बार राहुल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनने की राह पहले की तरह आसान नहीं होगी।
राहुल गांधी फिर से बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

केंद्रीय कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर फिर से राहुल गांधी की वापसी के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अप्रैल के महीने में कांग्रेस के अध्यक्ष पद को संभाल सकते हैं। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर रास्ता घुमावदार रहने वाला है। पहली बार जब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे, उस समय रास्ते में रुकावट नहीं थी। अब कांग्रेस के कुछ शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव कराने की मांग की है।

राहुल गांधी फिर से बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

ऐसे में अब राहुल गांधी के लिए राह आसान दिखाई नहीं दे रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने हाल ही में एक अखबार को इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में संदीप दीक्षित ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव कराने की मांग की थी, लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के समर्थन में कई नेता उतर गए हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी सांसद शशि थरूर भी संदीप के बयान के समर्थन में उतर गए हैं। राहुल गांधी फिर से बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव कराने के बयान को पार्टी ने सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि दीक्षित और अन्य नेता अपने क्षेत्र पर फोकस करें। ज्ञान देने के बजाय एक बार वो सोचें कि चुनावों में उनकी हार के आखिर क्या कारण रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस में सोनिया के  बाद राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए दावेदार माना जाता है, जो सोनिया गांधी की जगह को संभाल सकते हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर फिर से राहुल गांधी की वापसी के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अप्रैल के महीने में कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन इस बार राहुल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनने की राह पहले की तरह आसान नहीं होगी। राहुल गांधी फिर से बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

Share this story