Samachar Nama
×

ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने एक्स पार्टनर के पास वापस क्यों लौटने का मन होता है?

जयपुर। ब्रेकअप के बाद अगर आपको अपने एक्स-पार्टनर के पास वापस लौट जाने का मन होता है तो आप अकेले नहीं हैं बल्कि आपके साथ साथ करीब 50 प्रतिशत कपल्स के साथ ऐसा ही होता है। जरनल सोशल साइकॉलोजिकल ऐंड पर्सनैलिटी साइंस में छपी रिपोर्ट की सीरीज के मुताबिक ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे के पास
ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने एक्स पार्टनर के पास वापस क्यों लौटने का मन होता है?

जयपुर। ब्रेकअप के बाद अगर आपको अपने एक्स-पार्टनर के पास वापस लौट जाने का मन होता है तो आप अकेले नहीं हैं बल्कि आपके साथ साथ करीब 50 प्रतिशत कपल्स के साथ ऐसा ही होता है। जरनल सोशल साइकॉलोजिकल ऐंड पर्सनैलिटी साइंस में छपी रिपोर्ट की सीरीज के मुताबिक ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे के पास वापस लौटने वाले कपल्स की संख्या रिलेशनशिप के असफल होने पर अलग होने वाले कपल्स के बराबर ही होती है।ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने एक्स पार्टनर के पास वापस क्यों लौटने का मन होता है?

जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, आपका अगर ब्रेक-अप हुआ है तो सिर्फ आप ही नहीं बल्कि आपके साथ साथ आपके पुराने साथी का आप तक वापस लौट जाने की इच्छा होती है।ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने एक्स पार्टनर के पास वापस क्यों लौटने का मन होता है?

शोधकर्ताओं ने हिस्सा लेने वालों से पूछा कि ऐसी क्या वजह है कि वो ब्रेकअप के बाद अपने पार्टनर को छोड़ने की जगह वापस उन्हीं के पास चले जाते हैं। सर्वे के द्वारा सामने आया है कि 27 वजहें थीं जिनकी वजह से वो अपने पार्टनर के पास वापस आ जाते हैं और 23 वजहें उन्हें अलग कर देती हैं।ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने एक्स पार्टनर के पास वापस क्यों लौटने का मन होता है?

66 प्रतिशत लोगों ने बताया है कि भावनात्मक जुड़ाव की वजह से वो अपने पार्टनर के पास लौट जाते हैं। ये सबसे बड़ी वजह थी। साथ ही कई लोगों ने बताया कि उनकी आपस में इतनी ज्यादा निर्भरता हो गई है कि उन्हें ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे के बिना जिंदगी बिताना बहुत कठिन लगता है।ब्रेकअप होने के बाद आपको अपने एक्स पार्टनर के पास वापस क्यों लौटने का मन होता है?

कई पार्टिसिपेंट्स ने बताया कि वे अपने एक्स-पार्टनर के पास इस वजह से लौटे क्योंकि उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि भविष्य में क्या होगा। उन्हें लगता था कि पता नहीं सिंगल रहने पर लाइफ कैसी होगी।

Share this story