Samachar Nama
×

उधार लेने और देने के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानिए 7 जरूरी बातें

जयपुर। हमारे शास्त्रों में ऐसी कई बातों के बारे मे बताया है जिनका पालन जीवन में करने से लाभ मिलता है। ऐसे ही जीवन में कई बार ऐसी स्थिति बनती है जिस समय हमें अचानक से धन की जरुरत पड़ती है। ऐसे मे हमें कई बार कर्ज लेने की आवश्यकता है। कई बार सर पर
उधार लेने और देने के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानिए 7 जरूरी बातें

जयपुर। हमारे शास्त्रों में ऐसी कई बातों के बारे मे बताया है जिनका पालन जीवन में करने से लाभ मिलता है। ऐसे ही जीवन में कई बार ऐसी स्थिति बनती है जिस समय हमें अचानक से धन की जरुरत पड़ती है। ऐसे मे हमें कई बार कर्ज लेने की आवश्यकता है।  कई बार सर पर चढा कर्ज उतरने का नाम नहीं लेता। ऐसे में मानसिक परेशानी की स्थिति बनने लगती है। आज इस लेख में हम कर्ज के लेन-देन के लिए वार का भी विशेष महत्व होता है इस के बारे मे बता रहे है। कर्ज लेने की स्थिति में आते हैं तो ऐसे में दिन व वार देख कर कर्ज लें।

उधार लेने और देने के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानिए 7 जरूरी बातेंसोमवार– सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ साथ देवी पार्वती का भी दिन माना जाता हैं। यह चर संज्ञक और शुभ वार है। इस दिन किसी भी प्रकार का कर्ज लेने व देने में कोई हानि नहीं होती है।

मंगलवार– मंगलवार का दिन हनुमान जी के साथ साथ भगवान कार्तिकेय का दिन माना जाता हैं। इसके साथ ही मंगल उग्र एवं क्रूर ग्रह माना जाता है। इस वार के दिन कर्ज लेना शास्त्रों में निषेध माना जाता है। इस दिन कर्ज लेने के बजाए पुराना कर्ज चुकाना शुभ होता है।

उधार लेने और देने के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानिए 7 जरूरी बातें

बुधवार– बुधवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता हैं। यह मिश्र संज्ञक शुभ वार है, लेकिन इस दिन  कर्ज देने से बचना चाहिए।

गुरुवार-गुरुवार का दिन बृहस्पति देव के साथ साथ देवता ब्रह्मा का दिन माना जाता हैं। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, इसके साथ ही अगर इस दिन कर्ज लेते हैं तो कर्ज जल्दी उतरता है।

उधार लेने और देने के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानिए 7 जरूरी बातें

 

शुक्रवार– शुक्रवार का दिन देवी का दिन माना जाता है लेकिन इस दिन के देवता इन्द्र हैं। शुक्रवार का दिन कर्ज लेने और देने दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।

उधार लेने और देने के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानिए 7 जरूरी बातें

शनिवार– शनिवार का दिन शनि देव का दिन और इस दिन के देवता काल हैं। इस दिन के लिए माना जाता है कि इस दिन कर्ज लेन और देने के लिए ठीक नहीं है। इसदिन लिया कर्ज देरी से चुकता है।

रविवार रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन व इस दिन के देवता शिव हैं। इसदिन कर्ज लेने और देने से पूरी तरह बचें।

 

Share this story