Samachar Nama
×

Chhang A नंबर पांच चांद पर कहां उतरेगा

24 नवंबर की तड़के चीन का चंद्रयान छांग अ नंबर पांच सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हुआ। योजनानुसार वह चांद के उजले भाग के मोंस रुमकर पहाड़ के पास लैंडिंग करेगा, जहां पहले मानव का चंद्रयान कभी भी नहीं पहुंचा था। वहां चांद पर लैंडिंग स्थल इसलिए चुना गया है क्योंकि वहां के चट्टान और मिट्टी का इतिहास
Chhang A नंबर पांच चांद पर कहां उतरेगा

24 नवंबर की तड़के चीन का चंद्रयान छांग अ नंबर पांच सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हुआ। योजनानुसार वह चांद के उजले भाग के मोंस रुमकर पहाड़ के पास लैंडिंग करेगा, जहां पहले मानव का चंद्रयान कभी भी नहीं पहुंचा था। वहां चांद पर लैंडिंग स्थल इसलिए चुना गया है क्योंकि वहां के चट्टान और मिट्टी का इतिहास 120 करोड़ साल पुराना है। वहां के नमूनों के अनुसंधान से वैज्ञानिको को चांद पर ज्वालामुखी की गतिविधि के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की संभावना होगी, जो चांद और सूरज व्यवस्था का इतिहास समझने के लिए लाभदायक है।

बताया गया है कि छांग अ नंबर 5 बीस से अधिक दिनों में अपनी पूरी यात्रा तय करेगा। चांद पर उड़ान भर कर पृथ्वी वापस लौटना छांग अ नंबर पांच के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। यह पहली बार होगा कि चीन में निर्मित कोई अंतरिक्ष यान बाहरी उपग्रह से घर वापस आएगा।

चीन ने वर्ष 2007 में छांग अ नंबर 1 का प्रक्षेपण किया था और बाद में वर्ष 2010, 2013, 2018 में छांग अ 2, 3, 4 का सफल प्रक्षेपण किया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

 

Share this story