Samachar Nama
×

Priyanka Chopra: निक जोनस से नहीं बल्कि टीवी के इस अभिनेता से प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले

इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देशी गर्ल होने के साथ-साथ एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के बल पर फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया
Priyanka Chopra: निक जोनस से नहीं बल्कि टीवी के इस अभिनेता से प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले

इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देशी गर्ल होने के साथ-साथ एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के बल पर फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया और आज वो ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड तक में अपनी एक खास पहचान बना चुकी है। ये कहा जा सकता है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन भी बन चुकी है। प्रियंका की जिंदगी कैसे कई किस्से अक्सर चर्चा में रहते है। अब प्रियंका चोपड़ा के बारे में हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो इससे पहले शायद ही आपको पता होगी। आपको बता दें कि निक जोनस शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा के घरवाले उनकी शादी टीवी के मशहूर अभिनेता मोहित रैना के साथ करना चाहते थे। जी हां बता दें कि देवों के देव महादेव टीवी शो में नजर आने वाले टीवी अभिनेता मोहित रैना की शादी प्रियंका चोपड़ा से होने वाली थी। इस बारे में खुद प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था। एक बार इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि, उनके परिवार वाले चाहते थे कि अभिनेत्री की शादी टीवी अभिनेता मोहित रैना के साथ हो जाए। Priyanka Chopra: निक जोनस से नहीं बल्कि टीवी के इस अभिनेता से प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवालेप्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि, उनकी आंटी प्रियंका चोपड़ा की शादी देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना करवाना चाहती थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, उनके परिवार को लगता था कि लड़का अच्छा है, सच्चा है, एक्टर है जो प्रियंका के लिए बेस्ट होगा। मोहित रैना से भी इस बारे में बात की थी और वो ये सुनकर काफी खुश हो गए थे।Priyanka Chopra: निक जोनस से नहीं बल्कि टीवी के इस अभिनेता से प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले मोहित रैना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, प्रियंका चोपड़ा एक सुपरस्टार है और मैं एक टीवी एक्टर। इस जिंदगी में तो नहीं लेकिन दूसरी जिंदगी में जरूर मिलेंगे। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी रैपर निक जोनस के साथ भारत में शाही अंदाज से शादी की और आज दोनों ही कपल अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश है।Priyanka Chopra: निक जोनस से नहीं बल्कि टीवी के इस अभिनेता से प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले

Share this story