Samachar Nama
×

श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजा

श्रीगोगा नवमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता हैं, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को वाल्मिकी समाज का प्रमुख पर्व श्री गोगा नवमी मनाई जाती हैं इस वर्ष यह तिथि 13 अगस्त यानी की आज गुरुवार के दिन पड़ रही हैं वही पौराणिक कथाओं के मुताबिक गोगा नवमी के दिन गोगा
श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजा

श्रीगोगा नवमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता हैं, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को वाल्मिकी समाज का प्रमुख पर्व श्री गोगा नवमी मनाई जाती हैं इस वर्ष यह तिथि 13 अगस्त यानी की आज गुरुवार के दिन पड़ रही हैं श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजावही पौराणिक कथाओं के मुताबिक गोगा नवमी के दिन गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में पूजा जाता हैं। इन्हें गोगाजी गुग्गा वीर, जाहिर वीर और राजा मण्डलिक आदि नामों से भी जाना जाता हैं तो आज हम आपको इसकी पूजा विधि बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजा

आपको बता दें कि गोगा देव को गुरु गोरखनाथ का प्रमुख शिष्य माना जाता हैं राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को प्रथम माना गया हैं इस पर्व को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कई राज्यों में भी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं।श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजा वही भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को गोगा देव का जन्म हुआ था। गोगा देव की पूजा नौ दिनों तक होती हैं यानी पूजा पाठ श्रावणी पूर्णिमा से आरंभ होकर नवमी तिथि को समाप्त हो जाता हैं आज के दिन लोग अपने घरों में अपने ईष्ट देवता गोगा देवी की वेदी बनाते हैं और भजन कीर्तन करते हैं।श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजा

वही यह भी कहा जाता हैं कि गोगा देव का जन्म नाथ संप्रदाय के योगी गोरक्षनाथ के आशीर्वाद से हुआ था। कहा जाता हैं कि गोगा देव की माता बाछल को योगी गोरक्षनाथ ने प्रसाद के रूप में एक गुग्गल दिया था जिसके फलस्वरुप गोगा देव का जन्म हुआ था। आज स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें गोगा जी की गीली मिट्टी से मूर्ति बनाएं। उन्हें वस्त्र रोली, चावल और अक्षत अर्पित कर भोग लगाएं।श्रीगोगा नवमी: गोगा नवमी पर आज इस विधि से करें नागदेवता की पूजा

Share this story