Samachar Nama
×

क्या हुआ जब एनाउंसर ने प्रियंका चोपड़ा की जगह कहा….

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हुए 69वें एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की। अवॉर्ड में प्रियंका की इतनी धमाकेदार एंट्री हुई की वहां मौजूद लोग देखते रह गए। देसी गर्ल खूबसूरत व्हाइट गाउन में जैसे ही रेड कॉर्पेट पर शिरकत की
क्या हुआ जब एनाउंसर ने प्रियंका चोपड़ा की जगह कहा….

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हुए 69वें एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की। अवॉर्ड में प्रियंका की इतनी धमाकेदार एंट्री हुई की वहां मौजूद लोग देखते रह गए। देसी गर्ल खूबसूरत व्हाइट गाउन में जैसे ही रेड कॉर्पेट पर शिरकत की तो उनकी अदाओं के लोक कायल हो गए। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। प्रियंका इस अवॉर्ड में प्रजेंटर के तौर पर शिरकत की थी। उन्होंने एक्टर एंथनी एंडरसन के साथ आउटस्टैंडिंग वैरायटी टॉक सीरीज का अवॉर्ड पेश किया। लेकिन इस दौरान एनाउंसर ने प्रियंका का नाम ही गलत ले लिया। जी हां दरअसल जब प्रियंका स्टेज पर जा ही रही थी कि तभी एनाउंसर ने प्रियंका को गलती से प्रियंका चोपा कह दिया। जिसे सुनते ही वहां मैजूद लोग हैरानी से देखने लगे।

फैंस ने लगाई एनाउंसर की क्लास
फिलहाल इस बात से प्रियंका को बुरा लगा या नहीं लेकिन, प्रियंका के फैंस जरूर इस बात से काफी नाराज हैं कि आखिर उनकी देसी गर्ल का नाम गलत कैसे लिया गया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं पीसी के फैंस ने एनाउंसर की जमकर क्लास तक लगा डाली।

दूसरी बार की शिरकत
अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुकी प्रियंका दूसरी बार एमी अवॉर्ड में शिरकत की। आपको बता दें कि इसस पहले वो 2016 के 68वें एमी अवॉर्ड में शिरकत कर चुकी हैं।

इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त प्रियंका
अगर प्रियंका के वर्तमान प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जाए तो प्रियंका भविष्य में बॉलीवुड एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। यह अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक होगी। इसके अलावा प्रियंका दो हॉलीवुड फिल्में ए किड लाइक जैक और इजनॉट इट रोमांटिक में आने वाले दिनों में नजर आ सकती हैं। जिसमें से फिल्म ए किड लाइक जैक की शूटिंग प्रियंका शुरू कर चुकी हैं। इसके सेट की कुछ तस्वीरें भी पिछले दिनों काफी सुर्खियों में थी। जिसमें प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा प्रियंका टीवी सीरिज क्वांटिकों के तीसरी सीरिज की शूटिंग भी कर रही है।

Share this story