Samachar Nama
×

समय क्या है क्या हम एक भ्रम में जी रहे है

जयपुर। कभी आपने समय की कहानी सुनी है। सारी दुनिया कहती रहती है कि समय व्यतीत करो है, समय एक धन है, हम समय नष्ट करते है, हम समय बचाने की कोशिश कर रहे है लेकिन आप समय के बारे में क्या जानते है? कुछ पता है कि यह क्या है और क्यू है? हमें
समय क्या है क्या हम एक भ्रम में जी रहे है

जयपुर। कभी आपने समय की कहानी सुनी है। सारी दुनिया कहती रहती है कि समय व्यतीत करो है, समय एक धन है, हम समय नष्ट करते है, हम समय बचाने की कोशिश कर रहे है लेकिन आप समय के बारे में क्या जानते है? कुछ पता है कि यह क्या है और क्यू है?  हमें समय भूतकाल से वर्तमान काल और भविष्य की ओर ले जाता है। लेकिन क्या यह सही है पिछली शताब्दी से हम जानने कि कोशिश कर रहे है लेकिन सच पता चला तो ज्ञात हुआ है कि समय के बारे में हम जो कुछ सोचते है वह भ्रम से ज्यादा कुछ नही है।समय क्या है क्या हम एक भ्रम में जी रहे है

इसका मतलब है कि हमारा अतीत कही नही जा सकता और हमारा भविष्य पहले से ही मौजूद हो सकता है। हमे इस बात का पता है कि समय की रफ़्तार तेज और धीमी हो सकती है और सभी घटनाएँ जो हमे प्रतीत हो रही है की केवल एक ही दिशा में प्रकट हो सकती है। लेकिन आपको बता दे कि यह सत्य नही है वे अतीत में भी प्रकट हो सकती है। कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर और भौतिकविज्ञानी डेविड अल्बर्ट कहते है समय क्या है? इनका मनना है कि हम इस गहरी और मायावी समय उलझे हुये है। ऐसे तो हम विभिन्न आकार एवं कई प्रकार की घड़ियों का उपयोग हजारों वर्षो से समय को सटिकता से मापने के लिए करते आ रहे है।समय क्या है क्या हम एक भ्रम में जी रहे है

हमारी पहली घड़ी तो हमारी पृथ्वी ही है इसका घूर्णन। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर पीटर गैलीसन् का कहा कि हम हमेशा ही समय को मापने के लिए उन चीजो की तलाश करते रहे है जो बार-बार अपने आप को दोहराते रहते है यह दोहराव का चक्र ही एक घड़ी बनाता है और यह घड़ी हमारे लिए समय का काम करती है। पृथ्वी की गति को धूपघड़ी के साथ मापने के बाद हमने दिनों को घंटो में बाँट दिया फिर पेंडुलम का उपयोग कर मिनट को सेकंड में विभाजित कर दिया अब हम क्वांटम क्रिस्टल के कम्पनों का उपयोग समय को और सटिकता से मापने के लिए कर रहे है। यदि आप वास्तव में जानना चाहते है की समय क्या है तो आपको कोलोराडो स्थित राष्ट्रीय मानक और प्रौद्योगिकी संस्थान अवश्य जाना चाहिये।समय क्या है क्या हम एक भ्रम में जी रहे है

Share this story