Samachar Nama
×

आज है गुरू पूर्णिमा का पवित्र दिन, जानें क्या है हमारे जीवन के हर मोड़ पर एक गुरू का महत्व

भारत की संस्कृति में गुरू को भगवान से भी ऊंचा माना गया है। औऱ अपने गुरू के प्रति सम्मान दिखाने का शायद आज के दिन से बड़ा कोई और दिन नहीं हो सकता है। आज आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु को पूजने के लिए हम गुरू पूर्णिमा का त्योंहार पूरे देश में बड़ी ही
आज है गुरू पूर्णिमा का पवित्र दिन, जानें क्या है हमारे जीवन के हर मोड़ पर एक गुरू का महत्व

भारत की संस्कृति में गुरू को भगवान से भी ऊंचा माना गया है। औऱ अपने गुरू के प्रति सम्मान दिखाने का शायद आज के दिन से बड़ा कोई और दिन नहीं हो सकता है। आज आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु को पूजने के लिए हम गुरू पूर्णिमा का त्योंहार पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। हमारी संस्कृति में ये प्राचीन काल से ही देखा गया है कि मां-बाप के बाद अगर जीवन में किसी का विशेष स्‍थान दिया गया है तो वह गुरू ही है। माता-पिता जन्‍म देने के बाद गुरू ही उसे जीवन में हर कठिनाई को कैसे पार करना है ये सिखाता है। गुरु के लिए उनकी हमारे जीवन में क्या महत्‍व है ये दर्शाने का सबसे अच्छा दिन आज ही है।

हम क्यों मनाते हैं गुरू पूर्णिमा?

आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को आदि गुरु वेद व्यास का जन्म हुआ था तब से उनके सम्मान में ही आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। शिष्य जब भी किसी तरह की मुसीबत में होते हैं तो गुरू ही जन्मों से लेकर आज तक उन्हें वहां से निकालने में अपनी भूमिका निभाते आए हैं।

हमारे जीवन में आज के इस पावन दिन का क्या है महत्व?

गुरु पूर्णिमा इस पापन दिन पर गुरु के प्रति सिर झुकाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। गुरु पूर्णिमा को गुरु की पूजा करने से ज्ञान, शांति, और भक्ति करने की शक्ति मिलती है।

तो आज के इस पावन दिन पर अपने गुरु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें तथा अपने गुरू को उनके दर्जे का सम्मान महसूस कराकर अपने जीवन को सफल बनाएं।

 

Share this story