Samachar Nama
×

सदियों पुरानी रोमन इमारतों की मज़बूती का क्या है राज़, जानिये

जयपुर। वैसे तो रोमन सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन और क्रूर सभ्यता मानी जाती है ये दुनिया में बहुत ही अलग रही है। आपने इसका इतिहास पढ़ा होगा तो शायद आपको पता होगा कि यहां शासन के लिये रक्तपात, लंबे बाल, विचित्र वेशभूषा, तथा दांतों को चमकाने के लिये मूत्र का प्रयोग करना प्रमुख निशानियां
सदियों पुरानी रोमन इमारतों की मज़बूती का क्या है राज़, जानिये

जयपुर। वैसे तो रोमन सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन और क्रूर सभ्यता मानी जाती है ये दुनिया में बहुत ही अलग रही है। आपने इसका इतिहास पढ़ा होगा तो शायद आपको पता होगा कि यहां शासन के लिये रक्तपात, लंबे बाल, विचित्र वेशभूषा, तथा दांतों को चमकाने के लिये मूत्र का प्रयोग करना प्रमुख निशानियां मानी जाती है लेकिन इसी के साथ रोमन सभ्यता ने दुनिया को कुछ समृद्द धरोहरे भी प्रदान की हैं। रोमन अति महत्वाकांक्षी थे बता दे कि वो हमेशा प्रगति के वाहक माने जाते रहे हैं।सदियों पुरानी रोमन इमारतों की मज़बूती का क्या है राज़, जानिये

आपको शायद इसस बात की खबर ना होगी कि दुनिया को जोड़ने के लिये सबसे पहले राजमार्गों का विकास किया रोमन ने किया था। बता दे कि इसने बड़े पुलों और जलविमानों की स्थापना की, तथा शहरों में गंदे पानी के निकास के लिये नालियों की व्यवस्था शुरू की थी। इसी के साथ भव्य इमारतें को भी निर्माण किया था जो कि रोमन साम्राज्य के मास्टर बिल्डर्स के बुलंद इरादो को दर्शाती हैं, ये बहुत ही मजबूत है और इसकी मजबूत का सबसे बड़ा कारण है रोमन कंक्रीट। वैज्ञानिक इसे असामान्य प्रतिभा का उदाहरण मानते हैं।सदियों पुरानी रोमन इमारतों की मज़बूती का क्या है राज़, जानिये

रोमन कंक्रीट की संरचना के बारे बताया जाता है कि यह ओपस कैमेंटीसियम, लावा की राख, जैतून के तेल, कैल्शियम ऑक्साइड, तथा वोल्केनिक चट्टानों का मिश्रण है, जो कि अद्भुत संरचना का निर्माण करते है। समुद्रो के पास इसका बेहतर टिकाउपन अभी भी कायम है और ये एक राज़ ही है। जबकि आधुनिक कंक्रीट खारे पानी के संपर्क में आने के कुछ समय बाद ही खराब होने लग जाता है।सदियों पुरानी रोमन इमारतों की मज़बूती का क्या है राज़, जानिये

Share this story