Samachar Nama
×

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के आखिर क्या है मायने

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। ट्रंप ने ऐलान किया है कि भारत के साथ कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसमें अतिआधुनिक हेलिकॉप्टर डील भी शामिल है। भारत अमेरिका से लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टर का सबसे बड़ा खरीदार है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के आखिर क्या है मायने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। ट्रंप ने ऐलान किया है कि भारत के साथ कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसमें अतिआधुनिक हेलिकॉप्टर डील भी शामिल है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर लोगों में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। ट्रंप के दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से इंतजार हो रहा था। ऐसा पहली बार हो रहा था कि विदेशी राजनेता का बड़ी  संख्या में लोगों ने स्वागत किया है। ट्रंप के दौरे को लेकर पीएम मोदी ने अपनी पैनी नजर बनाए रखी। अमेरिका से एक लंबी यात्रा तय कर भारत पहुंचे ट्रंप परिवार ने पहले अहमदाबाद से सीधे साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां से मोटेरा स्टेडियम पहुंचे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के आखिर क्या है मायने

मोटेरा स्टेडियम पहुंचने के बाद ट्रंप ने लोगों को संबोधित किया। भाषणों में दोनों देशों के संबंधों और एक दूसरे की तारीफ की। इससे चीन और पाकिस्तान को भी एक संदेश गया है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश शांति और विकास की राह पर चलना  चाहते हैं। ट्रंप ने अपने भाषण में इस्लामिक कट्टरवाद का जिक्र कर निशाना साधा है। इस्लामिक कट्टरवाद और आतंकबाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका साथ नजर आने लगे हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के आखिर क्या है मायने

अमेरिका और भारत के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होने हैं। अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने रक्षा सौदों को लेकर जिक्र किया है। भारत अमेरिका से लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टर का एक बड़ा खरीदार है। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। विकास को गति देने और सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले मोदी की तारीफ की गई है। ट्रंप ने विदेश नीति के जरिए भारत का हित साधा है।

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। ट्रंप ने ऐलान किया है कि भारत के साथ कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसमें अतिआधुनिक हेलिकॉप्टर डील भी शामिल है। भारत अमेरिका से लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टर का सबसे बड़ा खरीदार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के आखिर क्या है मायने

Share this story