Samachar Nama
×

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर डाल पाएगा कोरोनावायरस

चीन के वुहान से कोरोनावारस का खतरा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैलता जा रहा है। चीन में वायरस आर्थिक संकट बनकर उभर सकता है। कोरोना वायरस से वैश्विक बाजार में सोमवार को गिरावट का दौर रहा। भारत में भी आर्थिक मंदी और जीडीपी के गिरते आंकड़ों पर वैश्विक बाजार के असर की आशंका है।
क्या भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर डाल पाएगा कोरोनावायरस

चीन के वुहान से कोरोनावारस का खतरा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैलता जा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। चीन में कोरोना वायरस से आर्थिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस वायरस के फैलने से पर्यटकों की आवाजाही पर ब्रेक लग गए हैं। चीन की तमाम होटलों और रिसोर्ट में ग्राहकों की आवाजाही में कमी आई है। इस बीमारी के डर से कोई भी चीन की तरफ रूख नहीं कर पा रहा है।

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर डाल पाएगा कोरोनावायरस

चीन के वुहान में भारत के नागरिक चीन में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन पर भी इस बीमारी को लेकर खतरा मंडराने लगा है। वुहान में फंसे नागरिकों को अमेरिका मंगवार को ले जाएगा। चीन में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीनी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। सोमवार को दुनियां के शेयर बाजारों कारोनावायरस की आंशका को लेकर नुकसान में रहे। ऐसे में दुनियां की अर्थव्यवस्था पर भी वायरस खतरा बनकर मंडराने लगा है। भारत में भी इस वायरस के कई लोग संदिग्ध पाए गए हैं। देश में आने वाले तमाम पर्यटकों की जांच करके ही भारत में एंट्री दी जा रही है। अर्थव्यवस्थ पहले ही सुस्त हालात से गुजर रही है। इस बीच कोरोना वायरस से भारत की अर्थव्यस्था को नुकसान होने का भी डर सताने लगा है।

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर डाल पाएगा कोरोनावायरस

भारत में आर्थिक मंदी और जीडीपी के गिरते आंकड़ों के बीच वायरस से संकट पैदा हो सकते हैं। भारत में पहले ही ऑटो सेक्टर, टेलिकॉम सेक्टर और इन्फ्रास्ट्रक्चर में मंदी की मार पसरी है। आर्थिक व्यवस्था को गति देने की चर्चाओं के बीच कोरोनावायरस संकटभरा हो सकता है। दरअसल, चीन में अब तक इस वायरस से 106 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस वायरस से 2800 लोग बीमार चल रहे हैं। चीन के 30 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में 4,515 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

चीन के वुहान से कोरोनावारस का खतरा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैलता जा रहा है। चीन में वायरस आर्थिक संकट बनकर उभर सकता है। कोरोना वायरस से वैश्विक बाजार में सोमवार को गिरावट का दौर रहा। भारत में भी आर्थिक मंदी और जीडीपी के गिरते आंकड़ों पर वैश्विक बाजार के असर की आशंका है। क्या भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर डाल पाएगा कोरोनावायरस

Share this story