Samachar Nama
×

Live 2021 Assembly Election: EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 5 राज्यों में 824 सीटें के लिए होगा मतदान, वोटिंग का वक्त 1 घंटा ज्यादा होगा

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इसमें 5 राज्यों में होने वाले विधान चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनावी राज्यों मे सियासी सरगर्मियां काफी पहले से शुरू हो चुकी है। सिर्फ चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है। बंगाल
Live 2021 Assembly Election: EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 5 राज्यों में 824 सीटें के लिए होगा मतदान, वोटिंग का वक्त 1 घंटा ज्यादा होगा

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इसमें 5 राज्यों में होने वाले विधान चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनावी राज्यों मे सियासी सरगर्मियां काफी पहले से शुरू हो चुकी है। सिर्फ चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।

Live 2021 Assembly Election: EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 5 राज्यों में 824 सीटें के लिए होगा मतदान, वोटिंग का वक्त 1 घंटा ज्यादा होगा

बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। साल 2016 के चुनाव में टीएमसी को 211 सीटें मिली थीं। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 76 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा। इस बार राज्य में पूरी ताकत झोंक रही बीजेपी महज 3 सीटें निकाल पाई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 42 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस वजह से विधानसभा चुनाव में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

Live 2021 Assembly Election: EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 5 राज्यों में 824 सीटें के लिए होगा मतदान, वोटिंग का वक्त 1 घंटा ज्यादा होगा

बंगाल में इस बार का चुनाव टीएमसी बनाम बीजेपी का हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में 6 से 7 चरणों में वोटिंग हो सकती है। 2016 में असम में बीजेपी की सरकार बनी थी। उसने 86 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं। असम में 126 सीटों पर चुनाव होने हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां 134 सीटें जीतकर AIDMK गठबंधन ने सरकार बनाई थी।केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं।

Updates….

असम में 3 फेज में चुनाव
केरल में एक फेज में चुनाव
तमिलनाडु में भी एक फेज होगा

असम में 31 मई, तमिलनाडु में 24 मई, बंगाल में 30 मई और पुडेचेरी में 8 जून को विधानसभा का कार्यकाल पूरा होगा।

तमिलनाडु में 6 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। केरल में एक ही चरण में 6 अप्रेल को चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च, दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल, तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रेल और चौथे चरण का चुनाव 10 अप्रैल को होगा।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी मतदान केन्द्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। 2 मई को सभी राज्यों के नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 8 फेज में चुनाव होंगे।पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को और दूसरे फेज की 1 अप्रैल को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 5 राज्यों में 824 विधानसभा सीटें हैं। इनके लिए इस बार 18.68 करोड़ वोटर हैं और 2.7 लाख मतदान केंद्र होंगे।

Share this story