Samachar Nama
×

Weight loss tips:आप इन घरेलू पेय पदार्थों का सेवन कर रखें शरीर के वजन को नियंत्रित

जयपुर।आज के समय में कई लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं।हमारे शरीर का बढ़ता वजन और मोटापा कई घातक रोगों का वाहक होता है।इससे हमारा शरीर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों का शिकार आसानी हो जाता है, जो कि इस कोरोना संक्रमण दौर में घातक साबित हो सकता है।ऐसे में शरीर
Weight loss tips:आप इन घरेलू पेय पदार्थों का सेवन कर रखें शरीर के वजन को नियंत्रित

जयपुर।आज के समय में कई लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं।हमारे शरीर का बढ़ता वजन और मोटापा कई घातक रोगों का वाहक होता है।इससे हमारा शरीर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों का शिकार आसानी हो जाता है, जो कि इस कोरोना संक्रमण दौर में घातक साबित हो सकता है।ऐसे में शरीर का वजन ​नियंत्रित रखने के लिए अपनी कैलोरी को कम करने के लिए कुछ पेय पदार्थों का सेवन करें।

यह पेय शरीर का वजन कम करने में मददगार—
आप जानते हैं कि पानी आपके शरीर को फिट बनाने के लिए बहुत अच्छा पेय है।हमारे शरीर के लिए कम से कम 7-8 लीटर पानी आवश्यक है।इससे हमारा शरीर डिहाईड्रेशन की समस्या से दूर रहता है और इससे शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।इसके अलावा कुछ ऐसे पेय है, जिनका प्रतिदिन सेवन करने से हमारे शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है।

ग्रीन टी का करें सेवन—
ग्रीन टी का सेवन करने से हमारे शरीर का तनाव और बढ़ता वजन नियंत्रित रहता है।प्रतिदिन ग्रीन टी को पीने से हमारे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है और इससे शरीर का वजन नियंत्रित बना रहता है।

सब्जियों और फलों का रस पीएं—
वेजिटेबल जूस आपका वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने भोजन से पहले सब्जियों का रस का सेवन करें।इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और हम अधिक भोजन करने से भी बचते है।जिससे हमारे शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।

नारियल पानी का करें सेवन—
नारियल के पानी में अधिकांश फलों के रस और अतिरिक्त चीनी और कृत्रिम स्वाद के बिना ऊर्जा पेय की तुलना में अधिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। नारियल पानी स्वाभाविक रूप से आपके चयापचय को गति देता है और यह आपको अधिक ऊर्जा देता है।इससे भूख में कमी होती है और हमारे शरीर का वजन नियंत्रित बना रहता है।

Share this story