Samachar Nama
×

Weight loss diet:दुल्हन बनने वाली लड़कियां इस प्रकार की डाइट से रखे वजन नियंत्रित

जयपुर।आज के समय में शरीर का बढ़ता मोटापा और वजन कई लोगों की आम समस्या बनता जा रहा है।महिलाओं में शरीर का वजन बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।इसलिए इस शादी के सीजन में यदि आप अपने शरीर को फिट और स्लिम बनाएं रखना चाहती है, तो आपको वर्क आउट के साथ खानपान का भी
Weight loss diet:दुल्हन बनने वाली लड़कियां इस प्रकार की डाइट से रखे वजन नियंत्रित

जयपुर।आज के समय में शरीर का बढ़ता मोटापा और वजन कई लोगों की आम समस्या बनता जा रहा है।महिलाओं में शरीर का वजन बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।इसलिए इस शादी के सीजन में यदि आप अपने शरीर को फिट और स्लिम बनाएं रखना चाहती है, तो आपको वर्क आउट के साथ खानपान का भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।आप यदि दुल्हन बनने वाली है और शादी से पहले अपने शरीर का वजन कम करने का प्लान बना रही हैं, तो आप इन चीज़ों को अपनी डेली रूटीन में अवश्य शामिल करें।:—

नींबू पानी से करें दिन की शुरूआत—
आप शरीर के वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करें।आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर इसमें क्रश किए हुए पुदीने के पत्ते मिलाकर भी सेवन कर सकती है।इससे आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होगी और इससे शरीर का वजन नियंत्रित बना रहेंगा।

फलों के जूस का करें सेवन—
फलों के जूस का सेवन करना हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है।इससे हमारी त्वचा को आवश्यक पोषण मिलने के साथ भूख भी कंट्रोल में रहती है।इससे हमारे शरीर का वजन और मोटापा नियंत्रित बना रहता है।

इन चीजों का ना करें सेवन—
यदि आप दुल्हन बनने वाली है और आपके शरीर के वजन अधिक है, तो आप चीनी, आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री और प्रोसेस्ड फूड को अपनी डाइट से दूर रखें।क्योंकि यह सभी चीजें हमारे शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करती है।

ग्रीन टी का करें सेवन—
ग्रीन टी का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और इससे हमारे शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।

Share this story