Samachar Nama
×

Weather Updates: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश-बाढ़ से बेहाल, इन राज्यो में अलर्ट

देश के कई राज्य बाढ़ के हालातों से जूझ रहे हैं। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश और बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। कई
Weather Updates: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश-बाढ़ से बेहाल, इन राज्यो में अलर्ट

देश के कई राज्य बाढ़ के हालातों से जूझ रहे हैं। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश और बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।

Weather Updates: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश-बाढ़ से बेहाल, इन राज्यो में अलर्ट कई राज्यों में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले 24 घंटे से आफत बनकर बारिश बरस रही है। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में जा घुसा है। सड़कें पानी से दरिया बन गई है। कुलबहरा नदी में उफान आने से कई इलाके पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के 6 जिलों नरसिंहपुर, बालाघाट, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी और टीकमगढ़ में बारिश के आसार बने हुए हैं। इन छह जिलों में शनिवार यानी आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Weather Updates: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश-बाढ़ से बेहाल, इन राज्यो में अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होने से कई घरों को काफी नुकसान हुआ है। राजौरी इलाके में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश के बीच हुए भूस्खिलन से 30 कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पानी से कई मार्ग प्रभावित हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं नर्मदा बांध के सभी 23 गेटों को खोला जाएगा।

Read More…
Congress Campaign : सड़कों के बाद अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस का बड़ा अभियान
LAC tension: भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता अगले हफ्ते, इन मुद्दों पर बनेगी बात

Share this story