आजमाएं ये आसान से टोटके, प्यार में मिलेगी कामयाबी
आज के समय में सच्चा प्यार मिलना मुश्किल हैं। प्रेमी-प्रेमिका में अनबन और धोखा वाली खबरों से अखबार भरे रहते हैं। इसलिए अगर विश्वास करते हैं,तो इन आसान टोटकों को जरूर आजमाकर देख लें। उम्मीद हैं,कि आप कभी प्यार में धोखा नहीं खाएंगे। टोटको की समझ रखने वाले जानकारों की मानें तो धतूरे के बीज, नारियल और कपूर लें उन्हें पीस ले। थोड़ा सा शहद मिलाएं अब रोजाना घर से बाहर निकलने से पहले इसका तिलक माथे पर लगाएं। माना जाता हैं,कि ऐसा करने से प्रेमी और प्रेमिका कभी छोड़कर नहीं जाते और एक-दूसरे में कभी अनबन नहीं होती हैं।
कोई लाख कहे मगर प्यार की शुरुआत में आकर्षण का बड़ा रोल होता हैं। इसलिए जरूरी हैं। कि अपने आकर्षण को मेंटेंन रखे। इसके लिए एक केला लें और कुछ गोरोचन मिलाकर इसका लेप बनाएं रात के समय इस लेप को सिर पर लगाएं। इससे आपमें चमत्कारिक आकर्षण शक्ति आ जाएगी।
आपको बता दें,कि यह उपाय खासकर महिलाओं के लिए होता हैं। पति का प्यार नहीं मिल रहा हैं,या प्रेमी आपसे दूर जा रहा हैं,तो शुक्रवार के दिन तीन-चार इलाइची ले और भगवान श्रीकृष्ण को याद करते हुए इलइचियों को बदन से स्पर्श कराकर साड़ी के पल्लू में बांध लें। अगर दूसरे लिबास पहनती हैं,तो इलाइचियों को रूमाल में बांधकर अपने पास रखें। वही अगले दिन यानी शनिवार की सुबह उन इलायचियों को खाने-पीने की किसी चीज में मिलाकर अपने पति या प्रेमी को खिलाएं। यह टोटका कम से कम तीन शुक्रवार करें। आपको अपने साथी का खोया हुआ प्यार फिर से मिलने लगेगा।