Samachar Nama
×

आंखों और त्वचा के साथ गर्मियों की समस्याओं में राहत देता है तरबूज, जानें इसके फायदे

जयपुर। गर्मियों में शरीर में पानी की आपूर्ति करवाने और बीमारियों से बचाए रखने वाले फलों में तरबूज की गिनती की जाती है। क्योंकि यह जितना स्वादिष्ट औऱ रसीला होता है उतना ही आपके स्वास्थ को फायदे प्रदान करता है। अक्सर कई लोग तरबूज का सेवन उसके स्वाद के कारण पसंद करते हैं लेकिन इसके
आंखों और त्वचा के साथ गर्मियों की समस्याओं में राहत देता है तरबूज, जानें इसके फायदे

जयपुर। गर्मियों में शरीर में पानी की आपूर्ति करवाने और बीमारियों से बचाए रखने वाले फलों में तरबूज की गिनती की जाती है। क्योंकि यह जितना स्वादिष्ट औऱ रसीला होता है उतना ही आपके स्वास्थ को फायदे प्रदान करता है। अक्सर कई लोग तरबूज का सेवन उसके स्वाद के कारण पसंद करते हैं लेकिन इसके बेमिसाल फायदे और गुणों के बारे में जानकर आप इसका नियमित सेवन करना शुरु कर देंगे। 92% पानी की उपस्थिति वाले इस फल को गर्मी के मौसम में शरीर को शीतलता और ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी काफी मददगार बताया जाता है। इसेक अलावा, रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करने के लिए भी अकसर इसका सेवन किया जाता रहा है। लेकिन शरीर को विभिन्न अंगो को तरबूज से मिलने वाले फायदे और भी कमाल हैं। जानें इनके बारे में-

हार्ट केयर

सिट्रूलीन नामक बायोएक्टिव कम्पाउंड्स से भरपूर तरबूज में एमिनो एसिड भी पाया जाता है। यह आपके शररी में मेटाबॉलाइज्ड होकर आर्जनीन में परिवर्तित हो जाता है। शररी में बदलकर आर्जनीन से नाइट्रिक ऑक्साइड यौगिक बनता है जिससे हृदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

आंखों और त्वचा के साथ गर्मियों की समस्याओं में राहत देता है तरबूज, जानें इसके फायदे

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

तजबूज आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रखने में मददगार होता है। इस में पाया जाने वाला पोटेशियम आपको हाइपरटेंशन और हार्ट प्रॉबल्म्स से दूर रखता है। विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल से भरपूर यह फल आपको बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

आंखों और त्वचा के साथ गर्मियों की समस्याओं में राहत देता है तरबूज, जानें इसके फायदे

आई केयर

बीटा कैरोटीन की पर्याप्त मात्रा वाले तरबूज आपके शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी करता है। यह आपकी आंखों की समस्या को दूर करके उन्हें राहत प्रदान करता है। इसी के साथ आंखों की रौशनी को बरकरार रखकर रतौंधी और मैक्युलर डिजेनरेशन जैसे रोगों के खतरों को भी दूर करता है।

आंखों और त्वचा के साथ गर्मियों की समस्याओं में राहत देता है तरबूज, जानें इसके फायदे

स्किन केयर

तरबूज में लाइकोपिन तत्व मौजूद होता है जो आपके स्किन सेल्स को बर्बाद होने से बचाता है। इसमें लाइकोपिन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो त्वचा की चमक और रंगत को बनाए रखती है। तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से ब्लैकहेड्स साफ होते हैं और त्वचा में निखार आता है।

आंखों और त्वचा के साथ गर्मियों की समस्याओं में राहत देता है तरबूज, जानें इसके फायदे

Share this story