Trailer Prakash Dubey Kanpur Wala: विकास दुबे पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, विकास के किरदार में है ये अभिनेता
गैंगस्टर विकास दुबे कुछ दिनों पहले काफी ज्यादा चर्चा में था हालांकि अब वो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। अब गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म का निमार्ण किया गया है जिसका ट्रेलर सामने आ चुका है। गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म का टाइटल प्रकाश दुबे कानपुर वाला है। इस फिल्म में गैंगस्टर विकास दुबे का किरदार प्रमोद विक्रम सिंह नजर आने वाले है। अगर हम बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो इसमे विकास दुबे के गैंगस्टर विकास दुबे बनने की कहानी को दिखाया गया है और उस वारदात को कैसे अंजाम दिया था जिसकी वजह से उसका एनकाउंट किया गया है।
इस पूरी कहानी को फिल्म में दिखाने की पूरी कोशिश की गई है। इसके अलावा फिल्म में अमर दुबे को भी दिखाया गया है लेकिन फिल्म में अमर दुबे का नाम समर कर दिया गया है। गैंगस्टर विकास दुबे की तरह ही अमर दुबे का किरदार भी इसमे काफी अहम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमर दुबे वही शख्स है जिस पर गैंगस्टर विकास दुबे आंख बंद करके भरोस करता है। खैर अब ये फिल्म में देखना होगा कि रिलीज होने के बाद इस पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया सामने आएगी। वैसे इस फिल्म में एक खास बात ये भी कि उत्तर प्रदेश के दो नेता भी इसमे नजर आए है मतलब ये है कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का किरदार भी इसमे दिखाई देता है और वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ का किरदार भी दिखाई देता है।
जो आप यहां खुद ट्रेलर में देख सकते हैं। ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ फिल्म का निमार्ण गोल्डन बर्ड पिक्चर्स ने किया है। विकास दुबे के किरदार में अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह नजर आए है। काफी हद तक प्रमोद का किरदार विकास दुबे से मिलता जुलता है। फिल्म का निर्देशन आकाश सिंह गहरवार ने किया है।
SSR Death Case: आज मुंबई पुलिस से हैंडओवर लेगी CBI
Ganesh Chturthi 2020: बॉलीवुड के इन गानों के साथ करें गणपति बप्पा का स्वागत
Ganesh Chturthi 2020: बॉलीवुड के इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का उत्साह

