Samachar Nama
×

वहीदा रहमान को मंगलवार को मुंबई में दिया जाएगा किशोर कुमार सम्मान

फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को मंगलवार को मुंबई में मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2018 से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेत्री को उनके आवास पर यह सम्मान देने राज्य की संस्कृति मंत्री डॉ़ विजयलक्ष्मी साधौ जाएंगी। ज्ञात हो कि निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से वहीदा रहमान को यह सम्मान देने का निर्णय लिया था।
वहीदा रहमान को मंगलवार को मुंबई में दिया जाएगा किशोर कुमार सम्मान

फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को मंगलवार को मुंबई में मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2018 से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेत्री को उनके आवास पर यह सम्मान देने राज्य की संस्कृति मंत्री डॉ़ विजयलक्ष्मी साधौ जाएंगी। ज्ञात हो कि निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से वहीदा रहमान को यह सम्मान देने का निर्णय लिया था। वहीदा रहमान स्वास्थ्य कारणों से बीते अक्टूबर में खंडवा में आयोजित पाश्र्वगायक किशोर कुमार की जयंती पर हुए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी थीं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ मुंबई में चार फरवरी को वहीदा रहमान को उनके बांद्रा (पश्चिम) स्थित आवास पर जाकर सम्मान स्वरूप दो लाख रुपये, शाल-श्रीफल और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान करेंगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंकज राग भी उपस्थित रहेंगे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story