Samachar Nama
×

मोदी बायोपिक पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कह दी बड़ी बात

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इसे प्रोपोगेंडा फिल्म नहीं मानते। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा नकारे जाने के बाद भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। हाल ही में विवेक ने फिल्म की सफलता के बारे में बातें कीं और पीएम मोदी बायोपिक को एक प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया। पीएम मोदी बायोपिक की बात करें तो फिल्म 7-8 दिन भी नहीं चल पाई। प्रोपेगेंडा फिल्मों का हाल ऐसा ही होता है, ताशकंद फाइल्स ऐसी फिल्म नहीं है।
मोदी बायोपिक पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कह दी बड़ी बात

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ताशकंद फाइल्स को रिलीज हुए आज काफी दिन हो चुके हैं। आपको बता दें कि जब फिल्म रिलीज होने वाली थी तो इसको लेकर कई तरह के विवाद हुआ था। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा था कि फिल्म लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज होने के चलते प्रोपोगेंडा फिल्म माना जा रहा था। मगर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इसे प्रोपोगेंडा फिल्म नहीं मानते। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा नकारे जाने के बाद भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। हाल ही में विवेक ने फिल्म की सफलता के बारे में बातें कीं और पीएम मोदी बायोपिक को एक प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया।मोदी बायोपिक पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कह दी बड़ी बात

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि, उनकी फिल्म ताशकंद फाइल्स और विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक को प्रोपेगेंडा फिल्म माना गया और खूब क्रिटिसाइज किया गया। क्या आप इस विरोधाभास से इत्तेफाक रखते हैं? तो इसका जवाब देते हुए वि​वेक अग्निहोत्री ने कहा कि, जब हम लोग पॉलिटिकल फिल्में बनाते हैं तो ऐसे लोगों से भी टकराना पड़ता है जो पॉलिटिकल ओपिनियन रखते हैं। वे आपको नीचा दिखाना चाहेंगे, अगर कोई भी खयाल आपके समझ के परे होगा तो इसे प्रोपेगेंडा कह कर ही बुलाया जाता है।मोदी बायोपिक पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कह दी बड़ी बात

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि, आप मुझे ये बताइये जब फिल्म रिलीज हुई तो किसी भी ऑडिएंस ने ये नहीं कहा कि, ये फिल्म एक प्रोपेगेंडा फिल्म है। कोई भी फिल्म ऐसे ही 75 दिन नहीं चल जाती है। क्योंकि फिल्में लोगों से जुड़ी होती हैं और वे कोई ना कोई इमोशन शेयर कर रही होती हैं। वहीं अगर आप पीएम मोदी बायोपिक की बात करें तो फिल्म 7-8 दिन भी नहीं चल पाई। प्रोपेगेंडा फिल्मों का हाल ऐसा ही होता है, ताशकंद फाइल्स ऐसी फिल्म नहीं है।मोदी बायोपिक पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कह दी बड़ी बातताशकंद फाइल्स देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुश शास्त्री की डेथ मिस्ट्री पर बनी थी। जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी और मंदिरा बेटी जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।मोदी बायोपिक पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कह दी बड़ी बात

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इसे प्रोपोगेंडा फिल्म नहीं मानते। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा नकारे जाने के बाद भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। हाल ही में विवेक ने फिल्म की सफलता के बारे में बातें कीं और पीएम मोदी बायोपिक को एक प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया। पीएम मोदी बायोपिक की बात करें तो फिल्म 7-8 दिन भी नहीं चल पाई। प्रोपेगेंडा फिल्मों का हाल ऐसा ही होता है, ताशकंद फाइल्स ऐसी फिल्म नहीं है। मोदी बायोपिक पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कह दी बड़ी बात

Share this story