Samachar Nama
×

द ताशकंद फाइल्स: लोग फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन कोई इसे दिखा नहीं रहा

बॉलीवुड के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज कई दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म
द ताशकंद फाइल्स: लोग फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन कोई इसे दिखा नहीं रहा

बॉलीवुड के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज कई दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यू ​नहीं मिले थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि, लोग फिल्म को देखना चाह रहे हैं लेकिन कोई इसे दिखाना नहीं चाहता है।द ताशकंद फाइल्स: लोग फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन कोई इसे दिखा नहीं रहा

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि, ‘बहुत से क्रिटिक्स ने तो फिल्म का रिव्यू नहीं किया। कुछ बड़े क्रिटिक्स ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही अनाउंस कर दिया था कि मैं ये फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा। इसके अलावा कुछ क्रिटिक्स ने फिल्म को जीरो रिव्यू दिया। आप खुद सोचिए कि अगर कोई क्रिटिक किसी फिल्म को जीरो स्टार दे रहा है तो क्या वो क्रिटिक है? जिन भी लोगों ने ये फिल्म को जीरो या हाफ स्टार रिव्यू दिए हैं उनके रिव्यू पढ़िए सारे रिव्यू विवेक अग्निहोत्री के बारे में है। उन्हें फिल्म को जज करना चाहिए मुझे नहीं, लाल बहादुर शास्त्री की तो थोड़ी इज्जत रखनी चाहिए।’द ताशकंद फाइल्स: लोग फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन कोई इसे दिखा नहीं रहा

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘जब मैं 15 साल का था तब तो मैं पॉलिटिक्स नहीं जानता था। लेकिन मेरे अंदर एक दर्द था, वहीं दर्द आज भी है, उसी दर्द और गुस्से को फिल्म में दिखाया गया। फिल्म में भी दिखाया गया है कि इस देश में सच्चाई नहीं दिखाई जाती है। कोई कुछ बताता ही नहीं है, सिर्फ झूठ चला आ रहा है, लेकिन मेरे लिए फिल्म का रिव्यू ना करना एक आशीर्वाद की तरह भी है। जब क्रिटिक्स ने फिल्म को बुरा कहा तो लोगों को लगा कि, कुछ तो गड़बड़ है, इतने सारे लोग फिल्म देख रहे हैं, आम आदमी सच्चाई जानता है।’द ताशकंद फाइल्स: लोग फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन कोई इसे दिखा नहीं रहा

फिल्म ने रिलीज के बाद कुल 4 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन खुद विवेक अग्निहोत्री ने किया है। इसमे मुख्य किरदार के रूप में नसीरुद्दीन शाह, मिथुन चक्रवर्ती, श्वेता बसु प्रसाद, पल्लवी जोशी, मंदिरा बेदी और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिकाओं में हैं।द ताशकंद फाइल्स: लोग फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन कोई इसे दिखा नहीं रहा

एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि, लोग फिल्म को देखना चाह रहे हैं लेकिन कोई इसे दिखाना नहीं चाहता है। विवेक ने बताया कि, बहुत से क्रिटिक्स ने तो फिल्म का रिव्यू नहीं किया। कुछ बड़े क्रिटिक्स ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही अनाउंस कर दिया था कि मैं ये फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा। इसके अलावा कुछ क्रिटिक्स ने फिल्म को जीरो रिव्यू दिया।

Share this story