Samachar Nama
×

बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए राशि के अनुसार करें विश्वकर्मा पूजा

जयपुर। हमारे शास्त्रों में सम्पूर्ण सृष्टि और कर्म व्यापार के लिए विश्वकर्मा को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में भगवान विश्वकर्मा का पूजा करने से व्यक्ति को प्राकृतिक उर्जा मिलती है, इसके साथ ही कामकाज में आनी वाली सारी परेशानी का अंत होता है। इस साल 17 सिंतम्बर के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएंगी।
बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए राशि के अनुसार करें विश्वकर्मा पूजा

जयपुर। हमारे शास्त्रों में सम्पूर्ण सृष्टि और कर्म व्यापार के लिए विश्वकर्मा को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में भगवान विश्वकर्मा का पूजा करने से व्यक्ति को प्राकृतिक उर्जा मिलती है, इसके साथ ही कामकाज में आनी वाली सारी परेशानी का अंत होता है। इस साल 17 सिंतम्बर के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएंगी। आज इस लेख में राशि के अनुसार विश्वकर्मा जी की पूजा के बारे में बता रहें हैं।

बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए राशि के अनुसार करें विश्वकर्मा पूजा

मेष – इस राशि का स्वामी मंगल है जिसके कारण विश्वकर्मा की पूजा इनके लिए विशेष शुभप्रद रहेगी। इनको इस दिन को शुभकारी बनाने के लिए केसरिया रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

वृष – इस राशि के लोगो को भगवान विश्वकर्मा के जप पाठ करने के बाद श्री कुबेर जी की 11माला का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

मिथुन – इस राशि के लोगो को कलश स्थापित कर रंगोली बना कर उसमें हरे रंग की अधिकता रखे। इसके बाद भगवान गणपति के शतनाम के पाठ करें फिर विश्वकर्मा की पूजा करें और केला गरीबो में बंटें।

बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए राशि के अनुसार करें विश्वकर्मा पूजा

 

कर्क- इस राशि के लोगो के लिए यह वर्ष कल्याणकारी रहने वाला है। इसके साथ ही इनको विश्वकर्मा की पूजा कर गरीबो में सफेद अन्न का वितरण करें।

सिंह – इस राशि के लोगो को स्नान कर भगवान भास्कर को जल अवश्य दें। जल में रोली, लाल फूल, व गुड़ डालें। ऐसा करने से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा मंगलकारी होगी।

कन्या – इस राशि के लोगो के लिए विश्वकर्मा की पूजा करने से सभी मनोरथ सिद्ध होंगे और काम-काज में वृद्धि होगी। नया रोजगार मिलेगा।

बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए राशि के अनुसार करें विश्वकर्मा पूजा

तुला – इस राशि के लोगो अगर विश्वकर्मा की पूजा करते हैं तो शनि अपने सभी अवरोध को स्वतः समाप्त कर देगा। विश्वकर्मा पूजन से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक – इस राशि के लिए विश्वकर्मा की पूजा कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ विदेश से संबंधित व्यवसाय में नए रास्ते खोलेगी। पूजा के समय कलश स्थापित कर लाल रंग की रंगोली बना कर साबुत लाल मसूर गाय को खिलाएं।

धनु – भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विशेष लाभ मिलेगा अगर गणेश, महादेव व गौरी को वस्त्र अर्पित करेंगे।

बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए राशि के अनुसार करें विश्वकर्मा पूजा

मकर – इस राशि को विश्वकर्मा की पूजा से कठिनाईयों और संघर्ष से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुम्भ- इस राशि के लोगो को कुश के आसन पर बैठ कर पारिजात के फूल भगवान विश्वकर्मा को  अर्पित करें। ऐसा करने से सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त होगी।

मीन – इस राशि के लोगो को विश्वकर्मा की पूजा करने से जीवन में आ रही सारी बाधाओं का अंत होगा व शुभ परिणाम मिलेंगे।

Share this story