Samachar Nama
×

Bigg Boss: बूढ़ा कहने पर पारस पर भड़के विकास गुप्ता

बिग बॉस 13 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। कैप्टेंनसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र पर कमेंट करते देखा गया था। पारस-माहिरा को सोशल मीडिया पर किसी की उम्र पर कमेंट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। विकास गुप्ता ने बिना नाम लिए पारस छाबड़ा पर हमला किया है।
Bigg Boss: बूढ़ा कहने पर पारस पर भड़के विकास गुप्ता

बिग बॉस 13 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इस वक्त शो के सबसे मजबूत दावेदार सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे है। यही कारण है कि वो इन दिनों घरवालों के निशाने पर बने हुए है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा के ग्रुप से बिल्कुल नहीं पटती हैं। कैप्टेंनसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र पर कमेंट करते देखा गया था। दोनों उन्हें 40 साल का बूढ़ा कहकर तंज कसते नजर आए थे।
हालांकि पारस और माहिरा की इन बातों पर सिद्धार्थ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन उनके चाहने वाले इस पर प्रतिक्रिया की है। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को सोशल मीडिया पर किसी की उम्र पर कमेंट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने इस कमेंट पर काुी बुरा भला कहा है। हालांकि अब बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट रहे मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने बिना नाम लिए पारस छाबड़ा पर हमला किया है।Bigg Boss: बूढ़ा कहने पर पारस पर भड़के विकास गुप्ता

बिग बॉस के एक्स प्रतियोगी विकास गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘बस इसलिए कि कोई आपसे बड़ा या छोटा है। शायद अभी दूसरे शख्स की तरह सफल ना हो। लेकिन वो आपके साथ बिग बॉस के प्लेटफॉर्म पर कम्पीट कर रहा है। कृपया बिग बॉस हाउस में रहने या खुद को दूसरे से बेहतर दिखाने के लिए किसी के स्टेट्स या उम्र को मापदंड ना बनाए। कुछ भी बोलना है बस।’Bigg Boss: बूढ़ा कहने पर पारस पर भड़के विकास गुप्ता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ को बूढ़ा कहने पर काम्या पंजाबी और गौहर खान ने भी पारस छाबड़ा को निशाने पर लिया था। गौर ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘कसम खा कर कहती हूं ये ‘लड़की वाली हरकत’ सुन-सुनकर थक गई हूं। सभी को मैं ये क्लियर कर दूं, जनानी वगैरह सब नॉनसेंस। इसी के साथ मुझे ये 40 साल के बुड्ढे वाले कॉन्सेप्ट से भी नफरत है। उम्र केवल एक नबंर होता है, लोग 75 की उम्र में भी सुपरस्टार हैं। इस तरह की सोच पर शर्म आती है।’Bigg Boss: बूढ़ा कहने पर पारस पर भड़के विकास गुप्ता

वहीं काम्या पंजाबी ने पारस पर निशाना साधते हुए लिखा था कि, ‘ओह हो पारस के हिसाब से 40 साल के लोग बूढ़े होते हैं। पता नहीं अपने मां-बाप को क्या बोलेगा? खासकर इस शो के होस्ट सलमान खान को क्या कहेंगे ये?’Bigg Boss: बूढ़ा कहने पर पारस पर भड़के विकास गुप्ता

बिग बॉस 13 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। कैप्टेंनसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र पर कमेंट करते देखा गया था। पारस-माहिरा को सोशल मीडिया पर किसी की उम्र पर कमेंट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। विकास गुप्ता ने बिना नाम लिए पारस छाबड़ा पर हमला किया है। Bigg Boss: बूढ़ा कहने पर पारस पर भड़के विकास गुप्ता

Share this story