Samachar Nama
×

दशहरा: राशि के अनुसार क्या करें क्या ना करें

जयपुर। नवरात्रि के बाद अब देश में जहा विजयादशमी या दशहरे की धूम मचने वाली है। दशहरे के दिन को बेहद खास दिन माना जाता है इस दिन अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार दशहरे का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन राजा राम ने रावण का वध
दशहरा: राशि के अनुसार क्या करें क्या ना करें

जयपुर। नवरात्रि के बाद अब देश में जहा विजयादशमी या दशहरे की धूम मचने वाली है। दशहरे के दिन को बेहद खास दिन माना जाता है इस दिन अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व मनाया जाता है।  ज्योतिष के अनुसार दशहरे का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन राजा राम ने रावण का वध कर अधर्म का नाश किया। इसलिए अगर दशहरे के लिए अगर विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया जाए तो पूजा का फल मिलता है व मनोकामना भी पूरी होते हैं। इसदिन पूजा करने से शत्रु का नाश होता है। आज हम इस लेख में राशि के अनुसार दशहरे के दिन पूजा करने के बारे में बता रहे हैं।

दशहरा: राशि के अनुसार क्या करें क्या ना करें

मेष- इस राशि के लोग दशहरे के दिन श्रीराम का पूजन करें और राम के  इस मंत्र ॥ ॐ रामभद्राय नमः ॥ का जाप करें। रामदरबार पूजन में गुलाब के फूल न चढ़ाएं।

वृष- इस राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान जी का पूजन करें और इस मंत्र ॥ ॐ आञ्जनेयाय नमः ॥ का जाप करें। हनुमान पूजन में गुड़ का भोग न लगाएं।

मिथुन– इस राशि के लोग दशहरे के दिन राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं और विजयदशमी की  पूजा में पीले फूल न चढ़ाएं।

दशहरा: राशि के अनुसार क्या करें क्या ना करें

कर्क– इस राशि के लोग दशहरे के दिन श्री सीता-राम को पान खिलाएं। विजयदशमी के दिन पूजन में तेल का दीपक न जलाएं।

सिंह- इस राशि के लोग दशहरे के दिन श्रीराम का पूजन कर “ॐ जनार्दनाय नमः” मंत्र का जाप करें। विजयदशमी पूजा में श्वेत चंदन उपयोग में न लें।

कन्या– इस राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान पूजन कर “ॐ शर्वाय नमः” मंत्र का जाप करें। इस दिन हनुमान जी को केला न चढ़ाएं।

दशहरा: राशि के अनुसार क्या करें क्या ना करें

तुला– इस राशि के लोग दशहरे के दिन राम दरबार पर शहद चढ़ाएं। विजयदशमी पूजन में पीतल के पात्र का प्रयोग न करें।

वृश्चिक– इस राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान जी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं। विजयदशमी पूजा में चंदन की धूप न जलाएं।

धनु- इस राशि के लोग दशहरे के दिन तुलसीपत्र हाथ में लेकर ॥ ॐ दान्ताय नमः ॥ का जाप करें। और पूजा में कांसे के पात्र का प्रयोग न करें।

दशहरा: राशि के अनुसार क्या करें क्या ना करें

मकर– इस राशि के लोग दशहरे के दिन श्री सीता-राम पर मौली चढ़ाएं। विजयदशमी की पूजा में रोली का उपयोग न करें।

कुंभ– इस राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान मंत्र ॥ ॐ वायुपुत्राय नमः ॥ का जाप करें। इसके साथ ही हनुमान पूजन में मावे से बने मिष्ठान को भोग न लगाएं।

मीन– इस राशि के लोग दशहरे के दिन रामदरबार पर मेहंदी चढ़ाएं। और विजयदशमी के दिन हरे आसन पर बैठकर पूजा न करें।

Share this story