Samachar Nama
×

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फैंस के लिए बड़ी खबर, फिर से इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अभिनेता विक्की कौशल की मशहूर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई हैं वो ये है कि जिन्होंने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखा है और वो देखने की इच्छा रखते हैं तो वो फैंस अब इस फिल्म को 6 महीने बाद थिएटर में देख सकते हैं। जी
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फैंस के लिए बड़ी खबर, फिर से इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अभिनेता विक्की कौशल की मशहूर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई हैं वो ये है कि जिन्होंने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखा है और वो देखने की इच्छा रखते हैं तो वो फैंस अब इस फिल्म को 6 महीने बाद थिएटर में देख सकते हैं। जी हां ये फिल्म एक बार फिर से 6 महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर एक बार फिर रिलीज होने जा रही है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक करीब 500 थियेटर में इस फिल्म को एक बार फिर रिलीज किया जाएगा।उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फैंस के लिए बड़ी खबर, फिर से इस दिन रिलीज होगी फिल्मआपको बता दें कि ये फिल्म इसी साल 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। अब 6 महीने बाद भी फिल्म का उत्साह और जोश कम नहीं हुआ है। वइी फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया है।उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फैंस के लिए बड़ी खबर, फिर से इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वैसे आपको बता दें कि ऐसा कम ही होता है ज​ब किसी फिल्म को दोबारा रिलीज किया जाए। वहीं उरी ऐसी फिल्म है जो काफी लंबे समय तक सिनेमाघरों में लगी थी। लेकिन तब भी विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की रफ्तार कम नहीं हो हुई। इस फिल्म ने 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था। इतना ही नहीं ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि पहले नंबर पर शाहिद कपूर की कबीर सिंह हैं। वहीं अगर फिल्म की दूसरी बार रिलीज किया जाता है तो जाहिर है कि ये और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी।उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फैंस के लिए बड़ी खबर, फिर से इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘उरी’ फिल्म की कहानी साल 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादियों ने भारतीय सेना पर हमला कर दिया था। इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके ठीक 11 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसमें आतंकियों के कई बंकर तबाह हो गए थे।उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फैंस के लिए बड़ी खबर, फिर से इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Share this story