Samachar Nama
×

इस मंत्र को रोजाना पढ़ने से घर में बनी रहती है शांति

हिन्दु धर्म के अनुसार हमे पूजाघर में रामायण रखनी चाहिए और नियमित उसका पाठ करना चाहिए। रामायण का पाठ करने से हमारे मन और घर में शान्ति बनी रहती है। लेकिन आज कल के दौर में हम पूजा में अधिक समय नहीं दे पाते हैं। तो धबराएं नहीं अब हम आपको बताते हैं कि आप
इस मंत्र को रोजाना पढ़ने से घर में बनी रहती है शांति

हिन्दु धर्म के अनुसार हमे पूजाघर में रामायण रखनी चाहिए और नियमित उसका पाठ करना चाहिए। रामायण का पाठ करने से हमारे मन और घर में शान्ति बनी रहती है। लेकिन आज कल के दौर में हम पूजा में अधिक समय नहीं दे पाते हैं। तो धबराएं नहीं अब हम आपको बताते हैं कि आप इस एक मंत्र का जाप करके सम्पूर्ण रामायण का फल प्राप्त कर सकते हैं।

जानिए मंत्र के बारे में

जिस मंत्र की बात हम कर रहें हैं दोस्तों उस मंत्र को श्रलोकी रामायण कहते हैं। क्योंकि सम्पूर्ण रामायण तो आप नहीं कर सकते हैं मगर इस मंत्र को पूरे विधि विधान के अनुसार प्रत्येक दिन जाप करने से सम्पूर्ण रामायण का फल प्राप्त होगा।

भगवान राम के लिए दो ग्रंथ लिखे गए हैं पहला तुलसीदास जी की रामचरित मानस और दूसरा वाल्मीकि जी द्वारा लिखी रामायण। जिस मंत्र का जाप करने से आपको सम्पूर्ण रामायण का फल प्राप्त होगा वह मंत्र यह हैं।

आदि राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्।

वैदीहीहरणं जटायुरमणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्।

पश्चात रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्वि रामायणम्।।

मंत्र को जाप करने की विधि इस प्रकार है आप सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद साफ कपडे़ पहनकर श्रीराम की पूजा करें। भगवान श्री राम की फोटो के सामने आसन लगाएं और रूद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जाप करें। नियमित आपको पांच बार यह माला जपनी है। उससे आपको सम्पूर्ण रामायण पढ़ने का फल प्राप्त होगा।

तो अब आप जान गए होंगे की कैसे बिना सम्पूर्ण रामायण पढ़े भी आप सम्पूर्ण रामायण का फल प्राप्त कर सकते हैं।

Share this story