अपने घर की दिशा के हिसाब से रखें ये 5 चीजें, तुरन्त बढ़ जाएगी आपकी इनकम
हिन्दू धर्म में ज्योतिषशास्त्र में वास्तु का बहुत ही खास महत्व होता हैं। वही अगर घर पर वास्तु की स्थिति अच्छी है,तो इससे सुख और समृद्धि हमेशा ही घर पर बनी रहती हैं, वही इनकम और सेविंग दोनों में ही बढ़ोत्तरी होती रहती हैं। अगर वहीं घर पर वास्तुदोष होता हैं, तो तमाम तरह की परेशानियां घर पर बनी रहती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम वास्तु में दिशा के कुछ खास उपायों को करके धन और नौकरी में आने वाली कई तरह की परेशानियों को दूर कर करके उनसे छुटकार पा सकते हैं।
जानिए धन और नौकरी के प्रभावी उपाय—
वही अपने घर के दक्षिणपूर्व में अग्नितत्व की स्थापना कीजिए। चाहे किचन हो गीज़र हो या फिर चूल्हा हो आग तापने की व्यवस्था हो या सबसे अच्छा होगा लाल बल्ब जलाना। इससे तुरंत ही घर में नकद धन आना सुनिश्चित होता हैं,और घर में सुख शांति के साथ ही साथ समृद्धि भी आती हैं।
वही दक्षिण पश्चिम में मिट्टी का पीला फूलदान रखिए। इससे बचत बढ़ेगी और नयी प्रॉपर्टी मिलने की संभावनाएॅ बनेंगी। वही अगर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी छूट गयी है या फिर नई नौकरी ना मिल पा रही हो तो उत्तर दिशा में नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाइए और चमत्कार देखिए
वही ठीक उत्तर में घर के अंदर कुबेर जी को दीवार में लगे आले पर रखे। पर ध्यान रखें इनकी पूजा ना करें। क्योंकि यक्ष की पूजा नहीं की जाती हैं। पश्चिम या फिर दक्षिण पूर्व में महालक्ष्मी को स्थापित करें। लेकिन ध्यान रखें की उनके चित्र में चार हाथी अवश्य ही होना चाहिए।