Samachar Nama
×

घर में बेडरूम की सही दिशा जानिए वास्तु से

जयपुर । घर का बेडरूम किसी के लिए वह स्थान होता है जहां पर कोई भी इंसान सूकून के पल बिताता है। बेडरूम वह स्थान जहां पर कोई भी व्यक्ति अपना सबसे ज्यादा समय बिताता हैं| पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए व शरीर व मानसिक आराम के लिए बेडरुम में सूकून
घर में बेडरूम की सही दिशा जानिए वास्तु से

जयपुर । घर का बेडरूम किसी के लिए वह स्थान होता है जहां पर कोई भी इंसान सूकून के पल बिताता है। बेडरूम वह स्थान जहां पर कोई भी व्यक्ति अपना सबसे ज्यादा समय बिताता हैं|  पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए व शरीर व मानसिक आराम के लिए बेडरुम में सूकून के पल बिताता है। घर में कभी कभी बेडरूम में हम कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसके कारण हम कई परेशानी में पड जाते है। जिससे न केवल घर की सुखशांति पर ही बल्कि भविष्य पर भी प्रभाव पडता है। आज इस लेख में वास्तु के अनुसार बेडरूम में दिशओं के बारे में बता रहें है।

– घर में बेडरूम को दक्षिण पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बनाएं।  अगर मकान दो मंजिला है तो घर में मास्टर ऊपरी मंजिल के दक्षिण पश्चिम कोने में बनाना शुभ रहता है।

– घर में बच्चों का बेडरूम उत्तर – पश्चिम या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए। वैसे भी वास्तु के अनुसार दक्षिण पूर्व दिशा अग्नि व आक्रामक रवैये का प्रतिनिधित्व करती है। अगर  इस दिशा बच्चों का बेडरूम बनाएंगे तो आपके शर्मीले और डरपोक बच्चे भी हिम्मती होने लगेगा व बच्चे के स्वभाव में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

घर में बेडरूम की सही दिशा जानिए वास्तु से

– वास्तु के अनुसार इस दिशा में आक्रामक और क्रोधी स्वभाव के लोगों को नहीं रहना चाहिए। इस दिशा के कारण के स्वभाव में आक्रामकता बढ़ती है।

– घर में मेहमानों के लिए कमरा हमेशा उत्तर पश्चिम या उत्तर  पूर्व दिशा की ओर बनाएं।

– घर के पूर्व दिशा में अविवाहित बच्चों के लिए बेडरूम बनाना अच्छा रहता है।

– घर के उत्तर  पूर्व दिशा में देवी  देवताओं का स्थान बनाएं इसलिए इस दिशा में कोई भी बेडरूम नहीं बनाए।

– घर में अगर उत्तर पूर्व दिशा में बेडरूम होगा तो घर में अक्सर धनहानि होने के साथ, काम में रुकावट आएगी वबच्चों की शादी में देरी हो सकती है |

– घर में दक्षिण पश्चिम दिशा में बेडरूम होने से वह स्थिरता और सोच विचार से परेशानी का समाधन कराने में सहायता प्रदान करता है |

घर में बेडरूम की सही दिशा जानिए वास्तु से

– घर के  दक्षिण  पूर्व दिशा में बेडरूम बनाने से हमेशा अनिद्रा, चिंता, और वैवाहिक जीवन में परेशानी  को जन्म देता है |

– घर का उत्तर पश्चिम दिशा में बेडरूम विवाह योग्य लड़कि के लिए बनाए। इस दिशा में बेडरूम होने से विवाह में कोई परेशानी नहीं आती।

– घर में बेडरुम को घर के मध्य भाग में नहीं बनाएं। घर का मध्य भाग ब्रह्मस्थान माना जाता है, जहां पर सारी ऊर्जा आकर्षित होती है जिसके कारण इस जगह में बेडरूम होने से आराम और नींद दोनों में व्यवधान पडता है।

Share this story