Varun Sood: खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के एक्शन सीन को शूट करते वक्त वरूण सूद को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती हुए
छोटे पर्दे के मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के खूबसूरत शहर केपटाउन में की जा रही है। ये टीवी शो जल्द ही कलर्स टीवी चैनल पर पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि अब इसी बीच टीवी शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 14 से मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली एक स्टंट सीन शूट करते हुए उनके हाथ में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि अभिनेता वरुण सूद भी एक स्टंट सीन शूट करते हुए घायल हो गए। जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले एक स्टंट करने के दौरान वरुण सूद को चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। वरुण के कलाई में चोट लगी थी। जिसके बाद वो दर्द से तड़प रहे थे। सबको यह डर था कि कहीं उनकी कलाई में फ्रैक्चर ना हो गया हो। हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आई थी। उनका ट्रीटमेंट थोड़ी देर बाद वरुण ठीक हो गया। कलाई में चोट लगने के बाद अभिनेता वरुण सूद को कहा गया कि वो 2 तीन दिन रेस्ट कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया और वो सेट पर वापस आ गए थे। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमे उनके हाथ में बैंडेज लगा हुआ है। इस दौरान वरूण सूद कई लोगों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में शूटिंग के दौरान अक्सर कलाकारों को चोट लग जाया करती है। अगर हम बात करें टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की तो ये जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जएगा।
Hum Dil De Chuke Sanam turns 22: अजय देवगन और सलमान खान शेयर की तस्वीरें
अर्जुन रामपाल के मेकओवर को देखकर हैरान हुए फैंस, चर्चा में प्लेटिनम ब्लॉन्ड हेयर लुक