Samachar Nama
×

वरूण धवन ने छुए वरूण शर्मा के पैर, सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड के अभिनेता वरूण धवन ने अपनी फिल्मों में अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। इतना ही नहीं वरूण धवन ने अब तक एक भी फ्लॉप फिल्में नहीं दी है। उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है वो सभी या तो हिट गई है या फिर एवरेज। यही कारण है कि वरूण धवन
वरूण धवन ने छुए वरूण शर्मा के पैर, सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड के अभिनेता वरूण धवन ने अपनी फिल्मों में अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। इतना ही नहीं वरूण धवन ने अब तक एक भी ​फ्लॉप फिल्में नहीं दी है। उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है वो सभी या तो हिट गई है या फिर एवरेज। यही कारण है कि वरूण धवन की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। आपको बता दें कि वरूण धवन एक अच्छे अभिनेता होने के साथ अच्छे इंसान भी है वो दूसरे को सम्मान भी करते हैं।वरूण धवन ने छुए वरूण शर्मा के पैर, सामने आई तस्वीरें दरअसल वरुण धवन मुंबई में एक्टर वरुण शर्मा से जब मिले तो दोनों की मुलाकात खास रही और इस खास मुलाकात की तस्वीरें कैमरे में भी कैद हुईं। सामने आई इन तस्वीरों को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां क्योंकि इन तस्वीरों में वरुण धवन वरुण शर्मा के पैर छूने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।वरूण धवन ने छुए वरूण शर्मा के पैर, सामने आई तस्वीरें

वरुण धवन आगे बढ़ते हैं लेकिन वरुण शर्मा उन्हें रोक देते हैं और दोनों हंसने लगते हैं। इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वरुण धवन नेक दिल इंसान हैं और दूसरे कलाकारों का वे बखूबी सम्मान करते हैं। इसके बाद दोनों अभिनेताओं ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई है।वरूण धवन ने छुए वरूण शर्मा के पैर, सामने आई तस्वीरें इन तस्वीरों में देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। दोनों अभिनेता गले मिले और एक दूसरे को सराहा। आपको बता दें कि वरुण धवन और वरुण शर्मा स्ट्रीट डांसर थ्री डी में नजर आएंगे। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका होगी। वरूण धवन ने छुए वरूण शर्मा के पैर, सामने आई तस्वीरें
आपको बता दें कि इससे पहले दोनों को फिल्म दिलवाले में देखा गया था जिसको रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था।

Share this story