Samachar Nama
×

वरुण मानते हैं कि अब आलिया नहीं करेंगी उनके साथ फिल्म, जानिए क्यों

वरुण धवन और आलिया भट्ट इस वक्त अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कलंक को लेकर लगातार सुर्खिंयो में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तख देने वाली हैं। इसमें वरूण और आलिया के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार
वरुण मानते हैं कि अब आलिया नहीं करेंगी उनके साथ फिल्म, जानिए क्यों

वरुण धवन और आलिया भट्ट इस वक्त अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कलंक को लेकर लगातार सुर्खिंयो में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तख देने वाली हैं। इसमें वरूण और आलिया के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। ये तो आप जानते हैं कि वरूण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी जब भी परदे पर आई है तो हमेशा से ही धमाल किया है। दोनों ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से किया था। वरुण मानते हैं कि अब आलिया नहीं करेंगी उनके साथ फिल्म, जानिए क्योंफिल्म बड़ी हिट साबित हुई और दोनों की जोड़ी को हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में रिपीट किया गया। लेकिन अब वरुण धवन का मानना है कि आलिया उनके साथ काम करना नहीं करेंगी। आपको बता दें कि हाल ही में आलिया ने संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह साइन की है। जिसमें वो अभिनेता सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। एक अवॉर्ड के शो दौरान वरुण धवन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, ‘इंशाअल्लाह माशाअल्लाह अब तो तुम बड़े डायरेक्टर्स और एक्टर्स के साथ काम कर रही हो, तुम मेरे साथ काम नहीं करोगी?’वरुण मानते हैं कि अब आलिया नहीं करेंगी उनके साथ फिल्म, जानिए क्यों

वरुण की इस बात को सुनकर ऑडियंस के साथ बैठे रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी हंसने लगे। इसके बाद वरुण रणवीर और रणबीर की तरफ बढ़े और कहा कि, ‘कुछ सालों के बाद यह आप में से किसी के साथ भी काम नहीं करेंगी।’वरुण मानते हैं कि अब आलिया नहीं करेंगी उनके साथ फिल्म, जानिए क्यों

बीते दिनों आलिया भट्ट ने बताया था कि, उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह साइन की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा था कि, 9 वर्ष की उम्र में मैं पहली बार संजय लीला भंसाली के ऑफिस गई थी। उस दौरान बहुत नवर्स थी, मैं प्रार्थना कर रही थी कि उनकी अगली फिल्म में काम करने का मौका मिले, बहुत लंबा इंतजार रहा है।’वरुण मानते हैं कि अब आलिया नहीं करेंगी उनके साथ फिल्म, जानिए क्यों

Share this story