Samachar Nama
×

वैशाख कृष्ण पंचमी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से मिलेगी प्रसिद्धि

जयपुर । गुरुवार 05.04.18 को वैसाख कृष्ण पंचमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा। शास्त्रों में विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन है। विष्णु भगवान की विशेष पूजन व उपाय करने से पराक्रम में वृद्धि, स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता व सांसरिक संबंधों से कटुता दूर होती है। पूजा विधि
वैशाख कृष्ण पंचमी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से मिलेगी प्रसिद्धि

जयपुर । गुरुवार 05.04.18 को वैसाख कृष्ण पंचमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा। शास्त्रों में विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन है। विष्णु भगवान की विशेष पूजन व उपाय करने से पराक्रम में वृद्धि,  स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता व सांसरिक संबंधों से कटुता दूर होती है।

पूजा विधि – घर के मंदिर में उत्तर दिशा में पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पंचोपचार पूजा करें। पीतल के दिए में गाय के घी का दीप जलाएं,  तुलसी पत्र चढ़ाएं, हल्दी से तिलक करें, बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, केले चढ़ाएं तथा पूजा के बाद भोग को प्रसाद स्वरुप ग्रहण करें।

वैशाख कृष्ण पंचमी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से मिलेगी प्रसिद्धि

पूजा मुहूर्त  दिन 11:45  बजे से दिन 12:45 बजे तक।
मंत्र ॐ कपिलाय स्मृतिजुषे नमः॥ इस मंत्र का जाप करें।

उपाय

  • भगवान विष्णु पर चढ़ी हल्दी को रोज अपनी बाईं भुजा पर लगाने से प्रसिद्धि मिलती है।
  • घर में कृष्ण-बलराम का चित्र लगाने से परिवारिक झगड़ों का निपटारा होता है।
  • भगवान विष्णु पर भोजपत्र चढ़ा कर किताब के बीच में रखने से परीक्षा में सफलता मिलती है।

 

Share this story