Samachar Nama
×

गायत्री मंत्र का जप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

वेदों में गायत्री मंत्र को जीवन के लिए बहुत ही खास और फायदेमंद बताया गया हैं। वेदों की कुल संख्या चार हैं और इन चारों वेदों में गायत्री मंत्र का वर्णन किया गया हैं। वेदों के मुताबिक अगर आप रोजाना तीन बार इस मंत्र का जप करेंगे तो आस पास नकारात्मक शक्तियां कभी नहीं आएगी।
गायत्री मंत्र का जप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण मंत्र के रूप में जाना जाता हैं वही वेदों में गायत्री मंत्र को जीवन के लिए बहुत ही खास और फायदेमंद बताया गया हैं। वेदों की कुल संख्या चार हैं और इन चारों वेदों में गायत्री मंत्र का वर्णन किया गया हैं। वेदों के मुताबिक अगर आप रोजाना तीन बार इस मंत्र का जप करेंगे तो आस पास नकारात्मक शक्तियां कभी नहीं आएगी। नौकरीपेशा हो या फिर व्यापारी, विद्यार्थी हो या घरेलू महिलाएं गायत्री मंत्र का जप सभी लोगो कें कष्टों को दूर करने वाला हैं।गायत्री मंत्र का जप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

वही विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र बहुत ही लाभदायक साबित होता हैं रोज इस मंत्र का 108 बार जप करने से विद्यार्थी को सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त हो जाती हैं जैसे पढ़ने में मन नहीं लगना, याद किया हुआ भूल जाना, शीघ्रता से याद नहीं होना। वही व्यापार, नौकरी में हानि हो रही है या कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही हैं और आमदनी कम हैं, व्यय अधिक है तो गायत्री मंत्र का जप लाभकारी साबित हो सकता हैंगायत्री मंत्र का जप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

जानिए गायत्री मंत्र का अर्थ—
मंत्र— ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।
ॐ – ईश्वर , भू: – प्राणस्वरूप , भुव: – दु:खनाशक, स्व: – सुख स्वरूप, तत् – उस , सवितु: – तेजस्वी, वरेण्यं – श्रेष्ठ, भर्ग: – पापनाशक, देवस्य – दिव्य, धीमहि – धारण करे, धियो – बुद्धि ,यो – जो, न: – हमारी , प्रचोदयात् – प्रेरित करेगायत्री मंत्र का जप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

मंत्र जाप के समय इन बातों का रखें ध्यान—
बता दें कि गायत्री मंत्र का जप करते वक्त इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। गायत्री मंत्र को पढ़ते वक्त सही स्थिति में बैठना चाहिए। किसी आसन पर बैठकर ही गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जप सूर्योदय से दो घंटे पूर्व से लेकर सूर्यास्त से एक घंटे बाद तक किया जा सकता हैं। इस मंत्र का जाप नहाधोकर और साफ सुथरे कपड़े पहनकर करना चाहिए। अगर माला से गायत्री मंत्र का जप करना चाहते हैं तो 108 मनकों की माला को रखें।

वेदों में गायत्री मंत्र को जीवन के लिए बहुत ही खास और फायदेमंद बताया गया हैं। वेदों की कुल संख्या चार हैं और इन चारों वेदों में गायत्री मंत्र का वर्णन किया गया हैं। वेदों के मुताबिक अगर आप रोजाना तीन बार इस मंत्र का जप करेंगे तो आस पास नकारात्मक शक्तियां कभी नहीं आएगी। गायत्री मंत्र का जप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Share this story