Samachar Nama
×

उत्पन्ना एकादशी आज, इस दिन ये चीजें खाने से मिलता है अशुभ परिणाम

आज अगहन मास की एकादशी हैं। मार्गशीर्ष के महीने में कृष्ण पक्ष पर जो एकादशी आती हैं। उसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी एकादशी का जन्म हुआ था। उत्पन्ना एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। इस व्रत से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती
उत्पन्ना एकादशी आज, इस दिन ये चीजें खाने से मिलता है अशुभ परिणाम

आज अगहन मास की एकादशी हैं। मार्गशीर्ष के महीने में कृष्ण पक्ष पर जो एकादशी आती हैं। उसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी एकादशी का जन्म हुआ था। उत्पन्ना एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। इस व्रत से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती हैं।उत्पन्ना एकादशी आज, इस दिन ये चीजें खाने से मिलता है अशुभ परिणाम

भगवान विष्णु को सभी व्रतों में एकादशी व्रत सबसे प्रिय होता हैं। पद्म पुराण के मुताबिक एकादशी व्रत करने वाले व्यक्ति पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनके लिए मोक्ष का द्वार खुला रहता हैं। मगर एकादशी व्रत के कुछ नियम भी हैं। जिनका पालन करना जरुरी होता हैं। जो व्यक्ति यह व्रत नहीं भी रखते हैं, उन्हें भी एकादशी के दिन कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। इससे जीते जी तो सांसारिक लाभ मिलता ही हैं। मृत्यु के ​बाद भी परलोक में सुख मिलता हैं। इन नियमों में एकादशी के दिन खान-पान नियम सबसे खास हैं।उत्पन्ना एकादशी आज, इस दिन ये चीजें खाने से मिलता है अशुभ परिणाम

एकादशी ​​के दिन चावल और चावल से बनी चीजों को खाना रक्त और मांस को खाने के जैसा माना जाता हैं। ऐसी मान्यता हैं,कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेता हैं। वही इसके अलावा चावल की उत्पत्ति महर्षि मेधा के शरीर से हुआ भी माना जाता हैं। इस दिन चावल की तरह जौ भी महर्षि मेधा के शरीर से उत्पन्न हुआ माना जाता हैं,इसलिए एकादशी के दिन जौ खान भी शास्त्रों के मुताबिक सही नहीं होता हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखंड में जिक्र आया हैं,कि एकादशी के दिन सेम नहीं खाना चाहिए। इसदिन सेम खाना संतान के लिए अशुभ माना जाता हैं।उत्पन्ना एकादशी आज, इस दिन ये चीजें खाने से मिलता है अशुभ परिणाम

Share this story