Samachar Nama
×

प्रेगनेंसी के दौरान ले ये आहार मिलेगा, फायदा

जयपुर. हर महिला के लिए मां बनना एक बैहद सुखद अनुभव होता है। जब महिलाओं को पहली बार प्रेगनेंसी होती है तो वह अपने खान पान को लेकर काफी असमंजस की स्थिति में रहती है। इस दौरान हमेशा इस बात का भय रहता है कि कही कोई आहार से उसके बच्चे या खुद पर पर
प्रेगनेंसी के दौरान ले ये आहार मिलेगा,  फायदा

जयपुर. हर महिला के लिए मां बनना एक बैहद सुखद अनुभव होता है। जब महिलाओं को पहली बार प्रेगनेंसी होती है तो वह अपने खान पान को लेकर काफी असमंजस की स्थिति में रहती है। इस दौरान हमेशा इस बात का भय रहता है कि कही कोई आहार से उसके बच्चे या खुद पर पर कोई गलत असर नहीं पड़ जाए। यह सही भी है कि इस दौरान लिए गए आहार का बच्चे के मानसिक व शारिरीक विकास पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए इस समय में आहार को लेकर सजग रहने की बहुत जरूरत होती है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान तीन महिने बाद से ही आयरन की गोली नियमित रूप से लेनी चाहिए। आइए आपको बताते है कुछ ऐसे आहार जिसे लेने से मां व बच्चा दोनों को मिलेंगे कई सारे लाभ……..प्रेगनेंसी के दौरान ले ये आहार मिलेगा,  फायदा

वैसे एक महिला को अपने दैनिक आहार में 2100 कैलोरी की आवश्यकता होती है। पर प्रेगनेंसी के दौरान उनको ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इस दौरान इस बात की भी ध्यान रखना चाहिए की कितनी मात्रा में फेट, प्रोटीन व कैलोरी लेनी है।

नियमित रूप से ले दूध

गर्भावस्था के दौरान पेट में बढने वाले बच्चे के दांत व हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्सियम की बहुत आवश्यकता रहती है। बच्चे की यह जरूरत उसकी मां से पूरी होती है।दूध व दूध बनी चीजे जैसे दही पनीर आदी लेनी चाहिए जिससे बच्चे को पूर्ण रूप से कैल्सीयम मिलता रहै। याद रहे कि अगर इस दौरान बच्चे को उचित मात्रा में कैल्सियम नहीं मिलता है तो ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना बढ़ जाती है।

प्रेगनेंसी के दौरान ले ये आहार मिलेगा,  फायदा

भरपूर पिए पानी

प्रेगनेंसी के दौरान पानी का सेवन अधिक करना चाहिए क्योंकि पानी बल्ड सेल्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए भी पानी का होना जरूरी होता है। आपको बता दें कि इस समय में कम पानी पीने से डिलेवरी के दौरान कई सारी समस्या पैदा हो सकती है। वहीं मां के स्तनों में दूध के बढाने में भी पानी महत्वपूर्ण काम करता है। अक्सर देखा गया है कि कम पानी पीने से मां के स्तनों में कई बार पर्याप्त दूध नहीं बन पाता है।प्रेगनेंसी के दौरान ले ये आहार मिलेगा,  फायदा

पत्तेदार हरी सब्जियों का करे उपयोग

गर्भावस्था के दौरान हरी पत्तेदार सब्जिया बहुत जरूरी होती है। इनमें भी पालक अगर होतो बेस्ट होता है। क्योंकि पालक में आयरन, पाया जाता है। जो महिला के प्रजनन अंगों के लिए बहुत जरूरू होता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान किसी ना किसी रूप में पालक, मेथी, मूली के पत्ते, फूलगोभी, व चुकंदर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

 

ब्रोकली

ब्रोकली को नियमित आहार में शामिल करने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते है जो दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्रोकली को फोलेट का अच्छा स्त्रोत माना गया है। जो बच्चे के दिमागी विकास में सहायक होता है। साथ इस दौरान महिलाओं में होनें वाले ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी काफी हद तक कम कर देता है। इसमे भरपूर मात्रा में कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट, आयरन व विटामिन पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स से बल्ड शुगर का लेवल सही रहता हैप्रेगनेंसी के दौरान ले ये आहार मिलेगा,  फायदा

 

जरूरी है फल

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी मात्रा में फोलिक एसिड यानी आयरन की जरूरत होती है। इसलिए इस समय में सेब, गाजर केला पालक का अधिक सेवन करना चाहिए। साथ ही इस दौरान अगूंर का भी सेवन करना चाहिए क्योंकि अंगूरर में फोलेट मेग्नीशियम, पोटेशियम,व सोडियम की मात्रा पाई जाती है जो बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही इस दौरान अंकुरित दाले व साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। साथ समय समय पर अपने चिक्त्सक के अनुसार आहार में परिवर्तन करते रहना चाहिए।

 

Share this story