स्किन को टाइट करने के लिए आज़माएँ ये उपाय
जयपुर| उम्र बढ़ने के साथ साथ चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं और इसके साथ ही धीरे धीरे स्किन ढीली पड़ने लगती है| यह एक ऐसी स्थिति है जो अक्सर 30 वर्ष की आयु से अधिक उम्र वाले पुरुष और महिलाओं को प्रभावित करती है| पर इसका प्रभाव कम करने के लिए हम ऐसे कुछ घरेलु उपायों को भी अपना सकते है|
जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे ही त्वचा की लोच कम होने लगती है और हमारी स्किन बहुत ढीली पड़ने लगती है| पर इसका कारण सिर्फ उम्र ही नहीं होता बल्कि इसके बहुत से कारण हमारी जीवनशैली पर भी निर्भर करते है| त्वचा ढीली होने के लक्षण मुख्य रूप से चेहरे, गर्दन आंखों आदि के आसपास देखने को मिलते हैं|
इस समस्या को ठीक करने के लिए अक्सर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और कास्मेटिक सर्जरी को ही विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है| पर आपको बता दें कि इस समस्या को प्राकृतिक तरीके से भी ठीक किया जा सकता है| इस प्रकार की समस्या के लिए और चेहरे पर कसाव लाने के लिए आप कुछ विशेष प्रकार के आवश्यक तेल, फेस मास्क और अन्य घरेलू उपचार मौजूद हैं|
त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें मॉइस्चराइज़ करना बहुत ज़रूरी है और आप अपनी त्वचा को पर्याप्त मॉइस्चराइज रखने के लिए जैतून तेल का उपयोग कर सकते हैं| जैतून का तेल त्वचा में नमी को सील करता है और त्वचा की चमक को बढ़ता है| इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई की उच्च मात्रा होती है जो त्वचा को मजबूत करने के साथ ही फोटो डैमेज को रोकता है|
त्वचा को टाइट करने के लिए इन्ही कुछ तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे फिश आयल और नारियल के तेल का इस्तेमाल कर के भी झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है और इससे स्किन को टाइट करने में भी मदद मिलती है|