Samachar Nama
×

अमेरिका के लिए डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा क्यों है अहम!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कई सियासी गणित लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच क्या कोई बड़ा व्यापार समझौता हो पाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो दोनों देशों में व्यापार समझौतों को लेकर आसार कम दिखाई दे रहे हैं। ऐेसे में क्या ट्रंप का भारत दौरा सियासी तो नहीं।
 अमेरिका के लिए डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा क्यों है अहम!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कई सियासी गणित लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच क्या कोई बड़ा व्यापार समझौता हो पाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो दोनों देशों के बीच व्यापार समझौतों को लेकर आसार कम दिखाई दे रहे हैं। ऐेसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ट्रंप का भारत दौरे के पीछे सियासी गणित तो नहीं है। अमेरिका में चुनाव होने है। ऐसे में भारतीय मूल के नागरिकों पर डोनाल्ड ट्रंप की नजर है।

 अमेरिका के लिए डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा क्यों है अहम! इसी साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा राजनीति को लेकर भी खास बना हुआ है। ट्रंप यात्रा को सियासी मानने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अहमदाबाद के मोटेरे स्टेडियम में ट्रंप के स्वागत के लिए 1.10 लाख लोग एकत्रित होंगे। इस जनसभा को डोनाल्ड ट्रप संबोधित करेंगे। अमेरिकाके लिए ट्रंप का भारत दौरा इसलिए खास है कि 25 लाख भारतीय मूल के वोटरों पर ट्रंप की नजर है। ट्रंप भारतीय मूल के उन लोगों को अपनी पार्टी की तरफ आकर्षित करना चाह रहे हैं। ऐसे में सियासी मायनों में ट्रंप का भारत दौरा काफी अहम है।

 अमेरिका के लिए डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा क्यों है अहम!

ट्रंप की सुरक्षा और स्वागत में भारत 200 करोड़ रुपये का खर्च करने जा रहा है। गुजरात के अमहदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में मोदी सरकार 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बाकी दो चरणों की यात्रा के दौरान सुरक्षा पर 100 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर भारत की ओर से 200 करोड़ रुपये के खर्च को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कई सियासी गणित लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच क्या कोई बड़ा व्यापार समझौता हो पाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो दोनों देशों में व्यापार समझौतों को लेकर आसार कम दिखाई दे रहे हैं। ऐेसे में क्या ट्रंप का भारत दौरा सियासी तो नहीं। अमेरिका के लिए डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा क्यों है अहम!

Share this story