Samachar Nama
×

जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है, यही कारण है कि आने वाले दिनों में कई शानदार बायोपिक्स रिलीज होने वाली है। इन बायोपिक्स फिल्मों को देखने के लिए आप जरूर उत्साहित होंगे। इस लिस्ट में शकुंतला देवी, शेहशाह, 83, छपाक, द कारगिल गर्ल जैसी शामिल है।
जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है, यही कारण है कि आने वाले दिनों में कई शानदार बायोपिक्स रिलीज होने वाली है। इन बायोपिक्स को देखने के लिए आप जरूर उत्साहित होंगे। वहीं उम्मीद जताई जा रही ये ​बायोपिक्स फिल्में बॉक्स आफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई करने वाली है। तो आइए जानते हैं उनके नाम-जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

83
ये फिल्म एक तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ​कपिल देव पर आधारित है। फिल्म साल 1983 में वर्ल्ड कप विक्ट्री पर बन रही फिल्म में क्रिकेटर्स का रोल प्ले करेगी। कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह नजर आएंगे। फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

द कारगिल गर्ल
आने वाली है बायोपिक फिल्म ‘द कारगिल गर्ल’ गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में गुंजन का किरदार जान्हवी कपूर निभा रही हैं। गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं। अभी उनकी उम्र करीब 44 साल है और वह भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। गुंजन सक्सेना को कारगिल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

बायोपिक उधम सिंह
विक्की कौशल की आगामी फिल्म फ्रीडम फाइटर सरदार उधम सिंह की बायोपिक होने वाली है। जिसका पहला लुक कुछ समय पहले रिलीज किया गया था। उधम सिंह गदर पार्टी का हिस्‍सा थे। उधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को जनरल डायर को मारा था। इसके बाद उधम सिंह को दोषी मानते हुए 31 जुलाई 1940 में फांसी दी गई थी। जनरल डायर ने 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड का आदेश दिया था।जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

साइना नेहवाल बयोपिक
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर फिल्म बनने वाली है। जिसमे उनका किरदार अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा निभाते हुए नजर आने वाली है। इन दिनों वो अपनी इसी फिल्म की तैयारी कर रही है। फिल्म में साइना की जिंदगी के हर​ पहलू को दिखाया जाएगा।जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

छपाक
ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। जिसमे उनका किरदार दीपिका पादुकोण निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

शेरशाह
शेरशाह फिल्म भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर रहे विक्रम बत्रा की जीवन पर आधारित है। वो साल 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। उनके युद्ध कौशल और जांबाजी के चलते साथी जवानों और अफसरों ने उन्‍हें ‘शेरशाह’ नाम दिया था। इसलिए उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म का नाम भी शेरशाह है। जिसमे उनका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं।जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

शकुंतला देवी बायोपिक
ह्यूमन कंप्‍यूटर के नाम से मशहूर गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक बन रही है। जिसमे उनका किरदार विद्या बालन निभा रही है। शकुंतला देवी ने गिनीज रिकॉड में भी अपना स्थान बनाया है।

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है, यही कारण है कि आने वाले दिनों में कई शानदार बायोपिक्स रिलीज होने वाली है। इन बायोपिक्स फिल्मों को देखने के लिए आप जरूर उत्साहित होंगे। इस लिस्ट में शकुंतला देवी, शेहशाह, 83, छपाक, द कारगिल गर्ल जैसी शामिल है। जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मशहूर बायोपिक फिल्में

Share this story