Samachar Nama
×

Elections: राजस्थान एमपी महाराष्ट्र और झारखंड के उपचुनाव में भी दिखा उत्साह

बंगाल के अलावा आज देश में राजस्थान, मध्य प्रदेश , झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव है। हालाँकि ये उप चुनाव है। यहाँ पर मतदाताओं में वोटिंग का उत्साह तो खैर है ही, लेकिन कोरोना केन विकराल रूप से भी वे डर खाते दिख रहे हे। पोलिंग बूथ पर कोरोना का कम से कम असर
Elections: राजस्थान एमपी महाराष्ट्र और झारखंड के उपचुनाव में भी दिखा  उत्साह

बंगाल के अलावा आज देश में राजस्थान, मध्य प्रदेश , झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव है।  हालाँकि ये उप चुनाव है। यहाँ पर मतदाताओं में वोटिंग का उत्साह तो खैर है ही, लेकिन कोरोना केन विकराल रूप से भी वे डर खाते दिख रहे हे। पोलिंग बूथ पर कोरोना का कम से कम असर पड़े इसके लिए पूरे इंतजाम किये गए है। सोशल डिस्टन्सिंग के गोले बनाये गए है , जिसमे मतदाता खड़े रहेंगे। वोट देने से पहले सभी मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे है।Elections: राजस्थान एमपी महाराष्ट्र और झारखंड के उपचुनाव में भी दिखा  उत्साह

बात करे राजस्थान की तो वहां पर सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभाओं में चुनाव हो रहा है। कोरोना के चलते इस बार मतदान को एक घंटा ज्यादा दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 10.56 फीसदी मतदान हो चूका है। मतदान को लेकर लोगो में उत्साह दिखाई देता है लेकिन कोरोना का भय भी उतना ही उनके चेहरे से दिखाई।  मतदान के लिए मतदान केंद्र पर लम्बी कतरे आराम से देखी जा सकती है।Elections: राजस्थान एमपी महाराष्ट्र और झारखंड के उपचुनाव में भी दिखा  उत्साह

मध्य प्रदेश में एक ही सीट पर उप चुनाव होगा। दमोह के लिए हो रहे चुनाव में मतदान शुरू हो चुका है। यहाँ पर हालाँकि मतदान देरी से शुरू हुआ और साथ ही यहाँ पर लापरवाही भी देखी गयी। जो लोग वोट देने के दौरान ग्लव्स पहने हुए थे, उनके ग्लव्स पर ही चुनाव की स्याही लगा दी गयी।

झारखंड में मधुपुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर मतदान को शुरू कर दिया गया है। यहाँ पर झामुमो और भाजपा के बीच में सीधी लड़ाई देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे भरत भालके के निधन के वजह से खाली हुई उनकी सीट पढ़रपुर पर उप चुनाव हो रहा है। यहां पर भाजपा और महा विकास अघाड़ी के बीच में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Elections: राजस्थान एमपी महाराष्ट्र और झारखंड के उपचुनाव में भी दिखा  उत्साह

 

Share this story