Samachar Nama
×

राम जन्मभूमि पूजन से पहले तैयारियां जोरों पर, CM योगी आज जाएंगे अयोध्या….

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होने जा रहा है। इस दिन राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन होगा। इस कार्यक्रम को लेकर देशभर के लोगों की निगाहें अयोध्या नगरी पर
राम जन्मभूमि पूजन से पहले तैयारियां जोरों पर, CM योगी आज जाएंगे अयोध्या….

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होने जा रहा है। इस दिन राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन होगा। इस कार्यक्रम को लेकर देशभर के लोगों की निगाहें अयोध्या नगरी पर टिकी है। राम मंदिर कार्यक्रम की तैयारियों का जाएजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे।

राम जन्मभूमि पूजन से पहले तैयारियां जोरों पर, CM योगी आज जाएंगे अयोध्या…. 5 अगस्त का दिन राम भक्तों के लिए खास रहने वाला है। कई सालों तक कोर्ट में केस चलते के बाद आखिकार राम मंदिर निर्माण की वो घड़ी आ गई है। अब राम मंदिर की आधार शिला रखने जा रही है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित कई दिगग्ज हस्तियां शामिल होंगी। पीएम दौरे को देखते हुए अयोध्या में तैयारियां तेज कर दी गई है। 2 अगस्त को भी सीएम योगी आदित्यानाथ ने अयोध्या का दौरा कर तैयारियों का जाएजा लिया था।

राम जन्मभूमि पूजन से पहले तैयारियां जोरों पर, CM योगी आज जाएंगे अयोध्या….

भूमि पूजन की पूर्व संध्या से किसी को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। अयोध्या जिले के पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर, गोंडा, बस्ती, अमेठी और सुल्तानपुर में पूर्व में ही नोडल अधिकारकियों को तैनात किया जा चुका है। जनपदों की बोर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा है। जलमार्गों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या के हाईवे सहित छोटे-बड़े मार्गों पर बैरियर के साथ जवानों का पहरा रहेगा। 4 अगस्त की शाम से अयोध्या में प्रवेश पर प्रतिबंध लग जाएगा।

Read More…
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक रोक, सफर के लिए करना पड़ेगा और इंतजार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने TikTok पर दिया बड़ा बयान, कहा-जल्द लग सकता है प्रतिबंध

Share this story