Samachar Nama
×

रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

रामायण आप सभी ने देखी भी है ओर पढ़ी भी है लेकिन इन सबके बावजूद आप रामायण से जुडी़ इन बातों को नहीं जानते होंगे । आइए जानते हैं। रावण की सोने की लंका भी उसकी नहीं थी क्या आप जानते है कि रावण जिस सोने की लंका में रहता था वह पहले उसके
रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

रामायण आप सभी ने देखी भी है ओर पढ़ी भी है लेकिन इन सबके बावजूद आप रामायण से जुडी़ इन बातों को नहीं जानते होंगे । आइए जानते हैं।

रावण की सोने की लंका भी उसकी नहीं थी

रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

 

क्या आप जानते है कि रावण जिस सोने की लंका में रहता था वह पहले उसके भाई कुबरे की थी रावण ने कुबरे पर आर्कमण करके वह लंका और उसका पुष्पक विमान उससे जीत लिए।

जब रावण ने की थी एक अप्सरा से छेड़छाड़

रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

विश्व विजय के बाद जब रावण स्वर्ग लोक गया तो उसे मार्ग में रंभा अप्सरा दिखाई दी। रावण ने उसे पकड़ कर उसके साथ दुरव्यवहार करने लगा। तब उस अप्सरा ने कहा कि मुझे स्पर्श नहीं करें क्योंकि में आपकी पुत्रवधु की तरह हूं। परन्तु रावण नहीं माना और उससे दुरव्यवहार करने लगा। तब उस अप्सरा ने रावण को श्राप दिया कि किसी भी स्त्री की मर्जी के बिना तुम यदि उसे छुना चाहोगे तो तुम्हारा मस्तक उसी समय टुकडें-टुकडें हो जाएगा।

ये बातें सभी जानते हैं कि लक्ष्मण जी ने रावण की बहन का नाक काट दिया था ओर उसी क्रोध में आकर शर्पूणखा के कहने पर रावण ने माता सीता का हरण कर लिया था।

जा तेरा सर्वनाश हो जाएगा

रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

लेकिन शर्पूणखा ने रावण को सर्वनाश होने का श्राप दिया था। क्योंकि रावण की बहन के पति का नाम विद्युतजिव्ह था वो कालकेय नाम के राजा का सेनापति था। रावण के विश्वविजय के दौरान विद्युतजिव्ह और रावण का युद्ध हुआ जिसमें रावण ने उसे मार दिया था और तभी शर्पणखा ने रावण को मन ही मन में श्राप दिया था कि जा तेरा सर्वनाश हो जाएगा।

जब रावण ने एक स्त्री के बाल पकड़ लिए

रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

 

जबकि वाल्मीकि की रामायण के अनुसार एक बार रावण अपने पुष्पक विमान में कहीं जा रहा था और तभी उसने एक स्त्री को देखा और उसके बाल पकड कर अपने साथ चलने के लिए जब्बरदस्ती करने लगा उसी समय उस स्त्री ने अपना शरीर त्याग दिया और कहा जाता है और रावण को श्राप दिया कि एक स्त्री के कारण ही तेरी मृत्यु होगी ओर ऐसा कहा जाता है कि उसी स्त्री का पुर्नजन्म सीता माता के रूप में हुआ।

पांच दिन में बनाया इतना लंबा पुल

रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

रामायण के अनुसार पुल बनाने में पांच दिन का समय लगा। एक दिन में वानरों के द्वारा 14 योजन दूसरे दिन 20 योजन तीसरे दिन 21 योजन चौथे दिन 22 योजन और पांचवे दिन 23 योजन पुल बनाया गया। इस तरह कुल 100 योजन लम्बाई का पुल तैयार किया गया। एक योजन लगभग 13.16 किलोमीटर होता है।

बंदरों के कारण ही तेरा सर्वनाश होगा…

रामायण की कुछ अनसुनी बातें जो शायद आप नहीं जानते

ऐसा कहा जाता है कि एक बार रावण कैलाश पर्वत पर गया और वहां पर उसने नंदी को बंदर मुंह वाला कहा। तब नंदी जी ने क्रोध में आकर रावण को श्राप दिया कि बंदरो के कारण ही तेरा सर्वनाश होगा।

तो आज आपने जाना कि रामायण के बारे में रामचरित मानस में क्या लिखा हुआ है। और वाल्मीकी की रामायण मे क्या लिखा हुआ है। और कैसे रावण का सर्वनाश हुआ।

Share this story