Samachar Nama
×

Breaking News : Unnao लड़कियों के शव का शुक्रवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले स्थित बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में पाई गई थीं। इनमें से दो लड़कियों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरी लड़की को गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। 13, 16 और 17 साल की
Breaking News : Unnao लड़कियों के शव का शुक्रवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले स्थित बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में पाई गई थीं। इनमें से दो लड़कियों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरी लड़की को गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। 13, 16 और 17 साल की ये लड़कियां बुधवार रात को गांव के एक खेत में बेसुध हालत में मिली थीं। मृत पाई गईं दो लड़कियों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार रात को लड़कियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने कहा कि लड़कियों के विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद कुलकर्णी ने कहा, “परिजनों की इच्छानुसार शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि वे शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार करेंगे क्योंकि उनके कुछ रिश्तेदार आ रहे हैं। यह पूरी तरह से उनका निर्णय है और हमारा इस पर कोई दबाव नहीं है। हम केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखेंगे।”

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार रात को दो नाबालिगों की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि पोस्टमार्टम में इनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) व धारा 201 (अपराध के साक्ष्य का विलोपन) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार की शिकायत के आधार पर इन दो धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बची तीसरी लड़की कानपुर के एक अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। उसका इलाज जहर दिए जाने के संदेह के आधार पर किया जा रहा है।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story