Samachar Nama
×

Unlock 5 guidelines: देशभर में अनलॉक-5 की आज से शुरूआत, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

कोरोना संकट के बीच अनलॉक-5 की गाइडलाइन बुधवार को जारी कर दी गई। त्योहारों के सीजन के मद्देनजर अनलॉक के पांचवें चरणें चरण में काफी छूट दी गई है। केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दे दी है। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्विमिंग पुल भी खोले जाएंगे।
Unlock 5 guidelines: देशभर में अनलॉक-5 की आज से शुरूआत, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

कोरोना संकट के बीच अनलॉक-5 की गाइडलाइन बुधवार को जारी कर दी गई। त्योहारों के सीजन के मद्देनजर अनलॉक के पांचवें चरणें चरण में काफी छूट दी गई है। केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दे दी है। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्विमिंग पुल भी खोले जाएंगे। इनके अलावा सरकार ने एंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की मंजूरी दी है। मल्टीप्लेक्स, थिएटर और सिनेमा को कुल क्षमता के 50 प्रतिशत सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोले जाने की मंजूरी दी गई है।

Unlock 5 guidelines: देशभर में अनलॉक-5 की आज से शुरूआत, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद? स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने के लिए राज्य सरकारों को फैसला लेना होगा। इसके लिए राज्य सरकारें 15 अक्टूबर के बाद से शैक्षणिक संस्थान खोल सकती है। इसके लिए परिवार की मंजूरी जरूरी होगी। एंटरटेनमेंट और इसी तरह के पार्क भी खोले जाएंगे और इसके लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी। सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरजंन, खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक समारोह में 100 के एकत्रित होने की छूट है।

Unlock 5 guidelines: देशभर में अनलॉक-5 की आज से शुरूआत, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

15 अक्टूबर के बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इन गतिविधियों को 100 से ज्यादा लोगों के साथ करने की मंजूरी दे सकते हैं। बंद जगहों पर कैपेसिटी में 50 प्रतिशत और 200 लोगों तक की इजाजत होगी। लेकिन कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार ने ये छूट दी है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। राज्य में 5 अक्टूबर से होटल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और बार को 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ खोले जा सकेंगे।

Read More…
Ramnath Kovind Birthday: आज 75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं….
Balrampur Gang Rape: हाथरस के बाद UP के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

Share this story