Samachar Nama
×

अगले शीतकालीन ओलम्पिक में भी संयुक्त कोरियाई आइस हॉकी टीम !

बताया जा रहा है कि आइस हॉकी की वैश्विक संस्था ने सोमवार को कहा कि वह अगले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में दोनों कोरियाई देशों की संयुक्त महिला आइस हॉकी टीम को रखने के बारे में विचार कर रही है। अगले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन बीजिंग में 2022 में होगा। अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (आईआईएचएफ)
अगले शीतकालीन ओलम्पिक में भी संयुक्त कोरियाई आइस हॉकी टीम !

बताया जा रहा है​ कि आइस हॉकी की वैश्विक संस्था ने सोमवार को कहा कि वह अगले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में दोनों कोरियाई देशों की संयुक्त महिला आइस हॉकी टीम को रखने के बारे में विचार कर रही है। अगले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन बीजिंग में 2022 में होगा।

अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (आईआईएचएफ) के अध्यक्ष रेने फासेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें प्योंगचांग में जारी शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में शांति का संदेश दे रही दोनो कोरियाई देशों की संयुक्त आइस हॉकी टीम को देखकर काफी खुशी हो रही है।

महिला हॉकी में इस संयुक्त टीम को बनाए रखने के बारे में आईआईएचएफ अध्यक्ष फासेल ने कहा कि क्यों नहीं। इसके बाद फासेल ने कहा, “मुझे लगता है कि 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में इस संयुक्त टीम को देखना अच्छा होगा। यह टीम शांति का संदेश दे रही है।”

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags