Samachar Nama
×

इस बच्चे का शरीर देखकर चौंक जाओगे, यह विचित्र और गंभीर बीमारी है

जयपुर। देश में वैसे तो कई तरह ही गंभीर बीमारियों का पता चलता है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया है, जिसे देखकर तो खुद डॉक्टर्स भी हैरान हैं। दरअसल चंडीगढ़ के एक बच्चे को बहुत ही दुर्लभ बीमारी से ग्रसित पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह भारत
इस बच्चे का शरीर देखकर चौंक जाओगे, यह विचित्र और गंभीर बीमारी है

जयपुर। देश में वैसे तो कई तरह ही गंभीर बीमारियों का पता चलता है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया है, जिसे देखकर तो खुद डॉक्टर्स भी हैरान हैं। दरअसल चंडीगढ़ के एक बच्चे को बहुत ही दुर्लभ बीमारी से ग्रसित पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह भारत का पहला केस है जिसमें किसी को हड्डियों से जुड़ी हुई गंभीर बीमारी आस्टियोपोरोसिस हुई है।इस बच्चे का शरीर देखकर चौंक जाओगे, यह विचित्र और गंभीर बीमारी है

बता दे कि यह काफी दुर्लभ रोग है जो दुनिया में गिने चुने लोगों को ही है। चंडीगढ़ के रहने वाला एक 15 वर्षीय किशोर में इस बीमारी के लक्षण पाए जाने के बाद से ही सारे मेडिकल जगत में खलबली मच चुकी है। इस बच्चे का उपचार फिलहाल चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है।इस बच्चे का शरीर देखकर चौंक जाओगे, यह विचित्र और गंभीर बीमारी है

डाक्टरों का दावा है कि 45 साल से कम उम्र के लोगों में आस्टियोपोरोसिस की बीमारी ना के बराबर पाई जाती है। इस तरह के केस पूरे देश में तीन से चार ही होंगे। हालांकि अब तक इस रोग की वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन इलाज से बच्चे की हालत में काफी सुधार हो रहा है।इस बच्चे का शरीर देखकर चौंक जाओगे, यह विचित्र और गंभीर बीमारी है

बता दे कि साल 2012 में जब बलजिंदर 12 साल का था तब उसका हाथ एक बार फ्रैक्चर हो गया था। अगले ही साल उसके पूरे शरीर में दर्द शुरू होने लग गया। धीरे धीरे उसके शरीर की हड्डियों में दर्द होना शुरू हो गया। परिजनो ने जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो उसे तुरंत पीजीआई के इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट में रेफर कर दिया गया। कई जांचों के बाद ही यह पता चल पाया कि बच्चे को गंभीर बीमारी आस्टियोपोरोसिस है।

Share this story