Samachar Nama
×

Bengal Election 2021: टिकैत की बंगाल महापंचायत के बीच क्या बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर….

कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के नेता अपने मामलों में निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। पर वे दुनिया की ठेकेदारी लेने की कोशिश में लगे हैं। नरेंद्र तोमर ने दोबारा बातचीत के जरिए कृषि कानूनों के मसले को
Bengal Election 2021: टिकैत की बंगाल महापंचायत के बीच क्या बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर….

कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के नेता अपने मामलों में निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। पर वे दुनिया की ठेकेदारी लेने की कोशिश में लगे हैं। नरेंद्र तोमर ने दोबारा बातचीत के जरिए कृषि कानूनों के मसले को हल करने पर बल दिया है। मध्य प्रदेश के मुरैना में तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान यूनियन के नेता अपने मामले में तो निर्णय ले नहीं पा रहे वे दुनिया की ठेकेदारी के प्रयासों में लगे हैं। किसान हैं तो किसानों की बात पर चर्चा करें।

Bengal Election 2021: टिकैत की बंगाल महापंचायत के बीच क्या बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर….

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है। बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि टिकैत का किासन विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया। स्पष्ट हो गया कि यह किसान आंदोलन नहीं बल्कि सीधे तौर पर मोदी हटाओ आंदोलन चल रहा है। बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार से अब तक 11 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला है।

Bengal Election 2021: टिकैत की बंगाल महापंचायत के बीच क्या बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर….

बंगाल विधानसभा की 295 सीटों पर 8 चरणों में चुनाव होने हैं। चुनावों के ऐलान के साथ ही बंगाल में राजनीतिक घमासान मचा है। इस महीने के आखिर में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव से पहले जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी है।

Share this story