Samachar Nama
×

UP : जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत औद्योगिक इकाइयों में नोडल अधिकारी एवं महिला हेल्प डेस्क होंगी

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से संचालित किए गए मिशन शक्ति अभियान को जिले में पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां
UP : जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत औद्योगिक इकाइयों में नोडल अधिकारी एवं महिला हेल्प डेस्क होंगी

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से संचालित किए गए मिशन शक्ति अभियान को जिले में पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रितु महेश्वरी ने जनपद के उद्यमी प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि, “महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनका सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के द्वारा मिशन शक्ति अभियान संचालित करते हुए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभागों, समाज के वर्गों उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

उन्होंने सभी उद्यमियों का आह्वान किया कि, “उत्तर प्रदेश सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। वहीं औद्योगिक ²ष्टि से जिला बहुत महत्वपूर्ण है और यहां पर औद्योगिक इकाइयों में महिलाएं एवं बालिकाएं बराबर की भूमिका निभा रही हैं। सभी औद्योगिक इकाइयों में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उनके स्वावलंबन के संबंध में सभी औद्योगिक इकाइयों को आगे आकर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, ताकि जनपद में महिलाओं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाया जा सके।”

“सभी उद्यमियों के द्वारा अपने-अपने औद्योगिक इकाइयों में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जिन औद्योगिक इकाइयों में महिला कार्य कर रही हैं, वहां पर महिला नोडल अधिकारी एवं हेल्पडेस्क भी संचालित की जाएं, ताकि उत्तर प्रदेश सरकार का महिलाओं बालिकाओं को लेकर मिशन शक्ति अभियान सभी औद्योगिक इकाइयों में सफल बन सके।”

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इस अवसर पर कहा कि, “महिला पुरुष एक गाड़ी के दो पहिए के समान हैं यदि एक पहिया खराब हो जाएगा तो गाड़ी नहीं चल पाती। इसी प्रकार हमें महिलाओं की सुरक्षा उनके सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहना होगा।”

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story