Samachar Nama
×

वास्तु के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियत

जानें रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियत रंग-बिरंगी मोमबत्तियां दिखने मे जितनी खूबसूरत लगती हैं , उतना ही उनका प्रभाव हमारे जीवन में पङता है। फेंगशुई के अनुसार जिस प्रकार रंग कई बातों के प्रतीक होते हैं,ठीक उसी प्रकार मोमबत्ती पर भी यही बात लागू होती है।विभिन्न रंगों और आकार वाली मोमबत्तियां कई तत्वों को दर्शाती है।
वास्तु के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियत

जानें रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियत

रंग-बिरंगी मोमबत्तियां दिखने मे जितनी खूबसूरत लगती हैं , उतना ही उनका प्रभाव हमारे जीवन में पङता है। फेंगशुई के अनुसार जिस प्रकार रंग कई बातों के प्रतीक होते हैं,ठीक उसी प्रकार मोमबत्ती पर भी यही बात लागू होती है।विभिन्न रंगों और आकार वाली मोमबत्तियां कई तत्वों को दर्शाती है। जिस स्थान पर मोमबत्ती रखी जाती है ,उस स्थान का भी अपना एक खास प्रभाव होता है।वास्तु के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियत

आईए जानते हैं फेंगशुई की रंग – बिरंगी मोमबत्तियों के बारे में कुछ खास बातें-

लाल फेंगशुई मोमबत्ती :- इस मोमबत्ती को आग का प्रतीक माना जाता है।इसका प्रयोग ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। वास्तु के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियतनारंगी रंग की फेंगशुई मोमबत्ती :- यह सबसे महत्वपूर्ण फेंगशुई मोमबत्ती है, जिसके 3 अलग-अलग प्रयोग हैं।

  1. यह मोमबत्ती पहाड़, विवेक और शांति का प्रतीक है।
  2. इस मोमबत्ती का प्रयोग धन और उन्नति के लिए कर सकते हैं। इस मोमबत्ती को सूर्य का प्रतीक माना जाता है।
  3. यह मोमबत्ती पानी की भी प्रतीक है, जो व्यवसाय और जीवन के कई क्षेत्रों में सहायक होती है।

वास्तु के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियत

पीली फेंगशुई मोमबत्ती :- इस मोमबत्ती को पृथ्वी का प्रतीक माना जाता है। इसका प्रयोग सौहार्द और संबंध बनाए रखने के लिए किया जाता है।यदि आप अपने संबंधों में गरमाहट लाना चाहते हैं, तो पीले रंग की मोमबत्तियां जलाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।वास्तु के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियतसफेद फेंगशुई मोमबत्ती :- इस मोमबत्ती को 2 अलग-अलग चीजों का प्रतीक माना जाता है।

  • सफेद मोमबत्ती स्वर्ग की प्रतीक है और यह सहायक मित्रों, शिक्षकों और लक्ष्य को प्राप्त करने को दर्शाता है।
  • यह मोमबत्ती खुशी, बच्चों और सृजन के प्रकाश को भी दर्शाती है।

वास्तु के अनुसार रंग-बिरंगी मोमबत्ती की खासियतकहा जाता है कि सफेद मोमबत्ती चांद की रोशनी की तरह ऊर्जा फैलाती है और मनुष्य की आत्मा की शक्ति को उसकी चरम ऊर्जा तक ले जाने में मदद करती है।

 

Share this story